• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुम्हेर में बीजीय मसाला फसलों की उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण आयेाजित

Training organized on production technology of seed spice crops in Kumher - Deeg News in Hindi

डीग। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर पर 5 मार्च 2025 को बीजीय मसालों फसलों की उत्पादन तकनीकी विषय पर एक दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में लगभग 100 कृषि प्रसार कार्यकर्ता, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवाब सिंह ने बताया कि बीजीय मसाला फसलें किसानों को आर्थिक रूप से अधिक आमदनी प्रदान करती है।स्थानीय मांग के साथ विदेशों में भी भारतीय मसालों की मांग अधिक है।इस प्रशिक्षण काआयोजन ’’एकीकृत बागवानी विकास मिशन’’ के तहत किया गया। डॉ. सिंह ने प्रतिभागियों को बीजीय मसालों के महत्व, क्षेत्र एवं खेती हेतु उपयुक्त मिटटी-पानी की जानकारी प्रदान की।डॉ. दिलीप सिंह सहायक प्रोफ़ेसर, उद्यानिकी, कृषि महाविद्यालय, कुम्हेर ने बीजीय मसाला फसलों सौफ, मेथी, धनियां की उन्नत प्रजातियॉ की जानकारी दी। डॉ रामफूल पूनिया सह-प्रोफेसर, शस्य विज्ञान एवं प्रभारी अधिकारी, कृषि अनुसंधान उप केन्द्र कुम्हेर ने बीजीय मसाला फसलों में उर्वरक एवं सिंचाई प्रबंधन की तकनीकी जानकारी प्रदान की। डॉ. रामनिवास शर्मा, सहायक प्रोफेसर, पौध व्याधि, कृषि महाविद्यालय, कुम्हेर ने बीजीय मसाला फसलो हेतु बीज उपचार तकनीकी तथा कीट एवं व्याधि प्रबंधन पर सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की। महिपाल शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जिला डीग ने मसाला फसल उत्पादन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं किसानों को उपलब्ध अनुदान के बारे में बताया।ममता कुंवारी तंवर फार्म प्रबंधक ने प्रतिभागियों को सौंफ की उन्नत खेती तकनीकीकी जानकारीदी एवं केन्द्र पर स्थित सोेैंफ बीज उत्पादन कार्यक्रम का फार्म भ्रमण कराकर प्रायोगिक जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों के बीजीय मसालों फसलों संबंधी ज्ञान में उत्तरोतरवृद्धि हुई एवं सौंफ की खेती को अपनाने हेतु जिज्ञासा व्यक्त की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Training organized on production technology of seed spice crops in Kumher
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, training program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved