• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग को विकसित और आदर्श जिला बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध, साइबर अपराध पर लगा अंकुश: जवाहर सिंह बेढ़म

The government is committed to making Deeg a developed and model district, and cybercrime has been brought under control: Jawahar Singh Bedham - Deeg News in Hindi

डीग। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने डीग जिले के सर्वांगीण विकास और इसे प्रदेश का आदर्श जिला बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नवगठित डीग जिले में विकास की अपार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए बड़ौदा मेव से भरतपुर तक 668 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा, 100 करोड़ रुपये की लागत से डीग बाईपास और 66 करोड़ रुपये की लागत से ब्रजनगर बाईपास को मंजूरी दी गई है। साथ ही, जिले में 150 से अधिक सड़कों के निर्माण और जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। बेढ़म ने कहा कि डीग कृषि और पशुपालन प्रधान जिला है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि में राज्य की ओर से सहयोग राशि बढ़ाई है और भविष्य में इसे और बढ़ाने का संकल्प है। पशुपालकों के लिए 'मंगला पशु बीमा योजना' और घर बैठे इलाज के लिए '1962 एंबुलेंस सेवा' शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, किसानों को बिना ब्याज के 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने के लिए 'गोपाल क्रेडिट कार्ड' योजना लागू की गई है। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुम्हेर में 400 केवी जीएसएस, अंजारी और सेमली में 132 केवी जीएसएस तथा 15 नए 33 केवी जीएसएस स्वीकृत किए गए हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।
गृह राज्य मंत्री ने कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि डीग जिला जो कभी साइबर क्राइम में देश में अव्वल (18%) था, आज मुख्यमंत्री जी के सख्त निर्देशों और पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के चलते यह ग्राफ घटकर 2-2.5% पर आ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों की संपत्तियों को अटैच करने और अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर" पूर्णतः चरितार्थ किया जाएगा।
बेढ़म ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में कुम्हेर और ब्रजनगर में नए कॉलेज और डीग में सावित्रीबाई फुले व पसोपा और सुन्दरावली में देवनारायण आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए डीग में जिला अस्पताल का निर्माण और खो, मानोता व जनूथर में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है। अंत में उन्होंने सभी जिलावासियों से एकजुट होकर डीग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग राजकुमार कस्वां सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The government is committed to making Deeg a developed and model district, and cybercrime has been brought under control: Jawahar Singh Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar singh bedham, deeg, 77th republic day, flag hoisting, kishan lal joshi school, district development, model district, cow protection, animal husbandry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved