• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान दिवस: महिला सम्मेलन से सप्ताह की शुरुआत, लाभार्थियों को मिली सौगातें

Rajasthan Day: Week begins with womens conference, beneficiaries receive gifts - Deeg News in Hindi

डीग। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह भर के कार्यक्रमों की शुरुआत आज डीग में महिला सम्मेलन के साथ हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की और लाभार्थियों को विभिन्न सौगातें दीं। डीग के एमएजे कॉलेज में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत 40 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गईं। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 5 महिलाओं को इंडक्शन कुकटॉप वितरित किए गए। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 7.5 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि का हस्तांतरण किया गया। 3 हजार महिलाओं को इंडक्शन कुकटॉप का वितरण किया गया। इस दौरान कालीबाई भील योजना के अंतर्गत 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण किया गया। गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का डीबीटी किया गया। विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओं को स्वीकृति पत्र दिए गए।
इसी तरह 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवारों को 200 करोड़ रुपये की एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम करने के निर्देश दिए गए। सोलर दीदी योजना के दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश जारी किए गए। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Day: Week begins with womens conference, beneficiaries receive gifts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, rajasthan day, womens conference, chief minister bhajan lal sharma, state government, welfare schemes, beneficiaries, gifts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved