• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपराध मुक्त राजस्थान के लिए पुलिस बेड़े को संसाधनों से किया जा रहा मजबूत: जवाहर सिंह बेढ़म

Police force is being strengthened with resources for a crime-free Rajasthan: Jawahar Singh Bedham - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में सुशासन स्थापित करने और अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास के ध्येय को चरितार्थ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी संकल्प के तहत शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जिला पुलिस को सुदृढ़ करने हेतु अपनी विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से 6 नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां समर्पित कीं। इसके अतिरिक्त, राजकीय योजनाओं और नीतियों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक अन्य वाहन पंचायत समिति नगर को भी सुपुर्द किया गया।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि डीग एक नवगठित जिला है और यह स्वाभाविक है कि नए जिलों में शुरुआती दौर में विभिन्न विभागों के पास संसाधनों की कुछ कमी देखने को मिलती है। चूंकि डीग जिला भौगोलिक दृष्टि से अन्य राज्यों की सीमाओं के बेहद नजदीक स्थित है, इसलिए यहाँ सुरक्षा और चाक-चौबंद गश्त व्यवस्था अनिवार्य है। स्थानीय थानों में वाहनों और संसाधनों की कमी को देखते हुए उन्होंने जनहित में अपनी विधायक निधि का सदुपयोग करते हुए इन वाहनों को स्वीकृत किया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधुनिक संसाधनों से लैस ईआरवी-112 गाड़ियों के साथ-साथ इन नए वाहनों को जिला विशेष टीम और स्थानीय थानों की गश्त व्यवस्था में शामिल किया जाए। इसके साथ ही, थानों में उपलब्ध पुरानी गाड़ियों को स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से मरम्मत करवाकर कस्बों व स्थानीय बाजारों में 7 से 8 किलोमीटर के दायरे में नियमित गश्त के लिए काम में लिया जाए, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण के विधिक और सांख्यिकीय आंकड़े भी साझा किए।
उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार के कड़े रुख और प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते पिछले सवा दो वर्षों की अवधि में राज्य में सभी प्रकार के अपराधों के ग्राफ में लगभग 15% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वहीं, गंभीर व संगीन अपराधों जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और लूट के मामलों की समीक्षा की जाए, तो इनमें 18.74% की भारी गिरावट आई है। इसके अतिरिक्त, कई विशिष्ट श्रेणी के अपराधों में 40% से 45% तक की कमी देखने को मिली है।
मंत्री बेढ़म ने जोर देकर कहा कि पुलिस बल वही है, लेकिन हमारी सरकार के स्पष्ट विज़न के कारण आज पुलिस का इकबाल और बुलंद हुआ है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हैं और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ को नए वाहनों की प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी और हरि झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police force is being strengthened with resources for a crime-free Rajasthan: Jawahar Singh Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, deeg, minister of state jawahar singh bedham statement, chief minister bhajan lal sharma administration, good governance policy implementation, crime free state law enforcement priority, public confidence criminal apprehension strategy, regional public security measures, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved