• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायतीराज चुनाव : डीग जिला परिषद के 29 वार्ड और 5 पंचायत समिति के प्रधान का आरक्षण तय

Panchayati Raj elections: Reservation for 29 wards of Deeg Zila Parishad and 5 Panchayat Samiti heads decided - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार डीग में जिला परिषद वार्ड सदस्य, पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की पांचों पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पांचों पंचायत समितियों के पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण/लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई।
जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षणः जिला
परिषद के कुल 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 16 एवं 08 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 22 एवं 14 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 07, 12 एवं 25 तथा ओबीसी महिला के लिए 23, 18 एवं 01 वार्ड आरक्षित किए गए। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 09, 05, 26, 24, 21, 20, 10, 19, 06 एवं 28 तथा सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 03, 11, 29, 04, 15, 27, 13, 02 एवं 17 आरक्षित किए गए।
पंचायत समिति प्रधान पदों का आरक्षणः
पंचायत समिति प्रधान के पदों में कुम्हेर को अनुसूचित जाति, डीग एवं कामां को सामान्य, पहाड़ी को सामान्य महिला तथा बृजनगर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति पहाड़ी के 29 वार्डः पंचायत समिति पहाड़ी में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 14 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 05 आरक्षित किया गया। ओबीसी के लिए वार्ड 15, 27 एवं 01 तथा ओबीसी महिला के लिए 20, 13 एवं 12 आरक्षित किए गए। सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 17, 24, 10, 23, 02, 16, 03, 26, 22 एवं 28 तथा सामान्य वर्ग में वार्ड 09, 18, 07, 06, 08, 04, 29, 21, 11, 19 एवं 25 आरक्षित किए गए।
पंचायत समिति कामां के 25 वार्डः
कामां पंचायत समिति के 25 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 19 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 20 आरक्षित किया गया। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 15, 16 एवं 17 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 25 एवं 08 आरक्षित किए गए। सामान्य वर्ग में वार्ड 18, 22, 21, 12, 05, 24, 23, 11 एवं 04 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 10, 03, 13, 07, 02, 09, 06, 14 एवं 01 आरक्षित किए गए।
पंचायत समिति डीग के 27 वार्डः
डीग पंचायत समिति के कुल 27 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 24, 23 एवं 05 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 18 एवं 16 आरक्षित किए गए। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 04, 25 एवं 08 तथा ओबीसी महिला के लिए 19 एवं 03 आरक्षित किए गए। सामान्य वर्ग में वार्ड 09, 15, 02, 11, 13, 21, 07 एवं 12 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 26, 14, 17, 20, 27, 06, 01, 10 एवं 22 आरक्षित किए गए।
पंचायत समिति कुम्हेर के 27 वार्डः
कुम्हेर पंचायत समिति के 27 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 04, 13 एवं 08 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 09, 12 एवं 14 आरक्षित किए गए। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 05, 06 एवं 22 तथा ओबीसी महिला के लिए 19 एवं 20 आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 02 आरक्षित किया गया। सामान्य वर्ग में वार्ड 16, 27, 11, 24, 03, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 25, 23, 15, 07, 26, 17, 10 एवं 01 आरक्षित किए गए।
पंचायत समिति बृजनगर के 29 वार्डः
बृजनगर पंचायत समिति के 29 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 02 एवं 18 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 08 एवं 10 आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 03 आरक्षित किया गया। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 06, 09 एवं 25 तथा ओबीसी महिला के लिए 16, 21 एवं 24 आरक्षित किए गए। सामान्य वर्ग में वार्ड 13, 23, 11, 17, 04, 19, 27, 12 एवं 15 तथा सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 01, 29, 05, 26, 07, 20, 22, 14 एवं 28 आरक्षित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panchayati Raj elections: Reservation for 29 wards of Deeg Zila Parishad and 5 Panchayat Samiti heads decided
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan panchayati raj elections 2026, deeg reservation lottery process, district election officer mayank manish, zila parishad ward reservation, panchayat samiti pradhan lottery, ward member seat allocation, political party representatives presence, deeg panchayat samiti auditorium, local body polls administration, special news deeg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved