• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन शील्डः डीग तहसील कार्यालय में हवाई हमले का मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों जांची

Operation Shield: Mock drill of air raid in Deeg Tehsil office, emergency preparedness checked - Deeg News in Hindi

डीग। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में, नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए 'ऑपरेशन शील्ड' के अंतर्गत डीग जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में एक सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों के सभी जिलों में द्वितीय नागरिक सुरक्षा अभ्यास के रूप में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में राहत, बचाव और सुरक्षा व्यवस्था के उपायों को परखना था। आज शाम 6:00 से 6:30 बजे तक आयोजित इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने किया। मॉक ड्रिल के तहत, तहसील कार्यालय पर 'हवाई हमले' की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, चिकित्सा, अग्निशमन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्रशासन और पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया और समन्वय की जांच की, जो ऐसी आपदाओं में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मॉक ड्रिल में परखी गईं व्यवस्थाएं: सायरन की आवाज और कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के साथ ही पुलिस, प्रशासन की गाड़ियां, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सायरनों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी बचाव की मुद्रा में आ गए, और हवाई हमले के बाद 'घायलों' एवं प्रभावितों को बचाने के लिए जिला प्रशासन के सभी संबंधित विभाग सक्रिय हो गए। इस दौरान, स्थानीय लोग भी मौका स्थल पर पहुंचे और स्थिति को समझने का प्रयास किया।
यह मॉक ड्रिल दुश्मन देश के हवाई हमले की स्थिति में मौके पर राहत एवं बचाव कार्य, घायलों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से की गई थी। हवाई हमले की 'शुरुआत' के साथ ही सायरन बजने लगे और जिला पुलिस कंट्रोल रूम को हवाई हमले की सूचना दी गई। पुलिस, चिकित्सा, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल प्रभाव से एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
मॉक ड्रिल में 'घायल हुए लोगों' को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का परीक्षण किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 'आग बुझाने' की कार्यवाही को अंजाम दिया। सिविल डिफेंस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी की सहायता से दो मंजिला भवन की छत पर लगी 'आग' को बुझाने का कार्य भी किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान:
हवाई हमले की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर उत्सव कौशल और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया और टीम की सक्रियता व त्वरित प्रतिक्रिया को परखा। इस दौरान उन्होंने विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक आपात स्थिति से अधिक प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Shield: Mock drill of air raid in Deeg Tehsil office, emergency preparedness checked
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation shield, mock drill, deeg, tehsil office, air attack, civil defence, emergency preparedness, district collector, police superintendent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved