• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नरसिंह मंदिर के आसपास जमा गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान करें अफसरः नोक्षम चौधरी

Officers should solve the problem of dirty water accumulated around Narsingh Temple soon: Noksham Chaudhary - Deeg News in Hindi

खास खबर। कामवन नरसिंह मंदिर में गंदे नाले के पानी की समस्या को लेकर विधायक नौक्षम चौधरी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर परिसर के आसपास जमा गंदे पानी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि गंदे नाले के पानी की तुरंत निकासी की व्यवस्था की जाए और स्थायी समाधान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। विधायक ने साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नाले की नियमित सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।
विधायक नौक्षम चौधरी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुधारा जाएगा। विधायक के दौरे के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने भी विधायक के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officers should solve the problem of dirty water accumulated around Narsingh Temple soon: Noksham Chaudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kamvan, special, news, nauksham, chaudhary, mla, narasimha, temple, site, inspection, sanitation, drainage, problem, dirty, water, officials, directive, religious, devotee, facilities, public, grievance, administration, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved