• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026: जिला कलक्टर मयंक मनीष ने तैयारियों का लिया जायजा, परिक्रमा मार्ग के कार्य 3-4 दिन में पूरे करने के निर्देश

Mudiya Purnima Fair 2026: District Collector Mayank Manish reviews preparations; orders completion of Parikrama route works within 3-4 days - Deeg News in Hindi

डीग। जिला कलक्टर डीग मयंक मनीष की अध्यक्षता में मंगलवार को पूंछरी स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग गेस्ट हाउस में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ राजस्थान सीमा के अंतर्गत आने वाले सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग का सघन निरीक्षण कर धरातल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक जनसुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत प्रबंधन सहित मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण से जुड़े तमाम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने गोवर्धन पर्वत परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपूर्ण मार्ग एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पेंटिंग के पॉइंट चिन्हित कर उन पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर पंपसेट चालू करने तथा वृक्षारोपण हेतु सटीक स्थलों को चिन्हित कर समय सीमा के साथ कार्य को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुगमता के लिए यात्री प्रतीक्षालयों के जीर्णोद्धार, साइनेज लगाने तथा द्वारों के डिजाइन को शीघ्र फाइनल करने के निर्देश दिए गए। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग और भरतपुर विकास प्राधिकरण के बीच स्पष्ट कार्य विभाजन तय किया गया। विद्युत प्रबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने बिजली का कार्य तुरंत शुरू करने तथा ट्रांसफार्मर फेंसिंग के संबंध में आवश्यक सीट मटेरियल, डिजाइन और पेंट का निर्धारण करने के निर्देश दिए। वहीं अप्सरा कुंड और नवल कुंड की संपूर्ण साफ-सफाई के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए कुंडों के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को नलकूप स्थापना के साथ श्रद्धालुओं के स्नान हेतु आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पाबंद किया गया। मेले के दौरान सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करने के लिए पर्यटन विभाग को परिक्रमा मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक के पश्चात उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पानी की सुगम निकासी, ड्रेनेज के कार्यों को अविलंब पूर्ण करने, स्वच्छता बनाए रखने और द्वारों की भव्य सजावट करने के निर्देश दिए। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग में आयोजित होने वाले वार्षिक मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर नगर परिषद, पंचायत समिति, जिला परिषद, पीडब्ल्यूडी, आरएचए सहित सभी प्रमुख विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों को उनके निर्धारित दायित्व आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि मेले में आने वाले किसी भी परिक्रमार्थी अथवा श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हों। इसी मंशा के अनुरूप पूरी प्रशासनिक टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है, जिसकी निरंतर मॉनिटरिंग के लिए आगामी दिनों में हर दो से तीन दिन में जिला स्तर और अधीनस्थ टीमों द्वारा निरंतर सघन निरीक्षण कर सभी कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाता रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर मृदुल सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, उपखण्ड अधिकारी डीग अमित कुमार, नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह सहित राजस्व, जलदाय, विद्युत और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी विंग के कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mudiya Purnima Fair 2026: District Collector Mayank Manish reviews preparations; orders completion of Parikrama route works within 3-4 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mudia purnima mela 2026, mayank manish, deeg, govardhan parikrama, saptkosiya parikrama, poonchri, rajasthan, bhajan lal sharma, district collector, pilgrims, cleanliness, drinking water, power supply, tourism department, public works department, fair preparations, bharatpur development authority, govardhan hill, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved