• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम माढैरा में विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने बांटे आवासीय पट्टे और जॉब कार्ड, विकास कार्यों का किया शिलान्यास

MLA Dr. Shailesh Singh distributed residential leases and job cards in Madhaira village and laid the foundation stone for development works - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माढैरा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को विकास रथ के ग्राम माढैरा पहुँचने पर ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने शिरकत की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन और वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे एवं जॉब कार्ड वितरित किए गए। घर बैठे योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
ग्रामीण विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, डॉ सिंह ने विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसके तहत ग्राम पंचायत माढैरा में 6 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत बदनगढ़ में 4 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, विकास अधिकारी जतन सिंह, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता देवेन्द्र, सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ब्रजेश गुर्जर सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इन फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और इन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Shailesh Singh distributed residential leases and job cards in Madhaira village and laid the foundation stone for development works
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, gram panchayat madhaira, deeg-kumher assembly, gram rath abhiyan, public welfare schemes, government awareness program, rural outreach, district administration initiative, social welfare benefits, rajasthan governance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved