• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्रज होली महोत्सव में शामिल हुए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham participated in Braj Holi Festival - Deeg News in Hindi

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को डीग स्थित जल महल में आयोजित की जा रही ब्रज होली महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर शहरों और गांव-गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ब्रज होली को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन डीग और पर्यटन विभाग द्वारा तीन दिवसीय बृज होली महोत्सव 11 मार्च, मंगलवार तक मनाया जाएगा।

आज डीग के जल महलों में ब्रज होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों के माध्यम से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने का कार्य किया। ब्रज संस्कृति की झलकियां दिखाने के साथ ही डीग के जल महलों में लगभग 2 हज़ार फव्वारों ने इंद्रधनुष सी छठा बिखेरी। बेढ़म ने बताया कि लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। होली के रसिया आदि गायन के माध्यम से कलाकारों ने ब्रज संस्कृति को देशी-विदेशी पर्यटकों के सामने रखने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी विरासत, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए नवीन पीढ़ी को ब्रज संस्कृति को जीवन में ढालने के लिए प्रेरित करें। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ब्रज होली महोत्सव में मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंषा अनुरूप ब्रज संस्कृति को न केवल पूरे देश में परंतु विदेश में भी ख्याति मिले इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में पर्यटकों का हुजूम आज जल महल में रंगीन फव्वारों का लुफ्त लेने के लिए एकत्रित हुआ।
उन्होंने सभी जिले वासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और होली महोत्सव का आनंद लेने की बात कही। कौशल ने बताया कि आज शाम को कल्चरल इवनिंग प्रोग्राम के तहत साहिल सोलंकी (सा रे गा मा पा) एवं अन्य राजस्थानी लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham participated in Braj Holi Festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, minister of state, home, gaupalan, animal husbandry, dairy, fisheries, jawahar singh bedham, braj holi festival, jal mahal, braj region, holi programs, cities, villages, district administration deeg, tourism department, three-day festival, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved