• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सीकरी में जायसवाल समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham honored the talents of Jaiswal community in Sikri - Deeg News in Hindi

खास खबर। सीकरी गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म शनिवार को सीकरी (बृजनगर) के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जायसवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस समाज की जीवंत परंपरा का प्रतीक होता है। यह परंपरा प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों को उचित पहचान देकर नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने जायसवाल समाज की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, सामाजिक समरसता और सेवा के क्षेत्र में इस समाज का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।
उन्होंने राजस्थान सरकार की विकास प्राथमिकताओं और लोक-कल्याणकारी नीतियों को भी विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति, अमन-चैन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर नागरिक, विशेषकर महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए गृह विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन को अत्याधुनिक, मुस्तैद और संवेदनशील बनाया जा रहा है ताकि भयमुक्त माहौल में विकास को नई गति मिल सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों और डेयरी किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। गौपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई अवसंरचनाओं और अनुदान योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है, चाहे वह बुनियादी ढांचा हो या शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नैतिक मूल्यों से भी निरंतर जुड़े रहें ताकि एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister of State for Home Jawahar Singh Bedham honored the talents of Jaiswal community in Sikri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, sikri, minister of state for home, jawahar singh bedham, animal husbandry, dairying, fisheries, brijnagar visit, saturday event, jaiswal community, awards ceremony, chief guest, felicitations, mementos presentation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved