• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो- जवाहर बेढ़म

May the festival of Holi filled with joy and happiness be filled with happiness, prosperity and good fortune - Jawahar Bedham - Deeg News in Hindi

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रविवार को डीग जिले के नगर विधानसभा के ग्राम खोह में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व सभी आमजन के जीवन में नई उमंग और उत्साह लाने के साथ ही सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हो, ऐसी कामना गृह राज्यमंत्री ने कार्यक्रम की। ब्रज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल आदिबद्री के लक्ष्मण झूला पर आश्रम की देखभाल करते हुए ब्रज यात्रियों की भी निरंतर सेवा कर रहे साधु संतों का भी गृह राज्यमंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभा में नगर सहित जिले के प्रत्येक कोने से आए हुए लोगों द्वारा हृदय से सम्मान किए जाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मात्र 14 महीनों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों सहित सभी वर्गों की बात संवेदनशीलता, गंभीरता और धैर्यपूर्वक रूप से सुनी गई। साथ ही इस दौरान हर संभव प्रयास किया गया कि अधिकाधिक आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। यह मेरा सौभाग्य रहा कि आम लोगों के दुख-दर्द में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ और उनके निराकरण का मौका मिला। विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में भागीरथी प्रयास किए जा रहे है। नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने हमेशा दस कदम अधिक उठाकर क्षेत्र के लोगों के लाभान्वित करने का अथक प्रयास किया है।
कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि 1952 से लेकर आज तक कोई न कोई व्यक्ति चुन कर राजस्थान की विधान सभा में गया। और वहां जाकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा निश्चित रूप से की है। मेरे से पूर्व रहे समस्त विधायक सम्माननीय है। लेकिन इस बार के चुनाव में जो नगर क्षेत्र के मतदाताओं ने कड़ी मेहनत कर गर्मी सर्दी और सभी मौसमों में परिश्रम कर मुझे जो आशीर्वाद दिया है और विधानसभा तक पहुंचाया उसके लिए मैं उनका हमेशा हृदय से आभारी रहूंगा।
उन्होंने कहा कि सभी राजनेताओं के कार्यों से सीख कर सभी से अच्छा कैसे किया जा सकता है इसके लिए कार्य निरंतर किया जा रहा है। खोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय, पसोपा आवासीय विद्यालय, 132 केवी जीएसएस, पंचायतों का विकास, नगर में फोर लेन सड़क निर्माण आदि कार्य विकास गाथा में कुछ बिंदु है। इसके अतिरिक्त भी अनेकों विकास कार्य आगामी समय में धरातल पर उतरते नज़र आयेंगे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-May the festival of Holi filled with joy and happiness be filled with happiness, prosperity and good fortune - Jawahar Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar singh bedham, minister of state for home, gaupalan, animal husbandry, dairy and fisheries, holi milan function, village khoh, nagar vidhansabha, deeg district, holi greetings, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved