• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनावः निष्पक्ष, स्वतन्त्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करे अधिकारी- अमित यादव

Lok Sabha Elections: Officials should ensure fair, free and peaceful elections - Amit Yadav - Deeg News in Hindi

डीग। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित यादव की अध्यक्षता में शनिवार को डीग, नगर एवं कामां के पंचायत समिति सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई जिसमें डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने डीग, नगर, कामां विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से चुनाव तैयारियों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। मतदान केंद्रों पर विभिन्न आधारभूत सुविधाओं यथा पानी, शौचालय, रैंप एवं बिजली की व्यवस्था, वेबकास्टिंग व्यवस्था एवं पीडब्ल्यूडी मतदाता की शत -प्रतशित मैपिंग के बारे में जानकारी लेकर निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कोई भी मतदाता मतदान से वंचित ना रहे।
उन्होंने कहा की संवेदनशील क्षेत्रों में प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई करने एवं असामाजिक तत्वों को पाबंद करना सुनिश्चित करें। साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना पूर्णता से कराई जाये, अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा के निर्देशों की जानकारी देकर उसकी पूर्ण पालना सुनिश्चित करायें। उन्होंने होम वोटिंग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे होम वोटिंग के संबंध में समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा सुनिश्चित करें एवं कैमरा को उचित स्थान पर लगवाए जिससे अंदर बाहर की साफ तस्वीरे देखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कैमरा को लाइट के विपरीत ना लगाया जाए जिससे कि तस्वीरें देखने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आए। उन्होंने मतदान के तीन दिन पूर्व वेबकास्टिंग की सुविधा मतदान केंद्रों पर लगवाने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज़ पर होगी त्वरित कार्रवाईः
उन्होंने कहा कि चुनावों में मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने पोलिंग पार्टी की उचित प्रशिक्षण, सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक करने, संवेदनशील बूथ पर पर्याप्त पुलिस डेप्लॉयमेंट एवं सोशल मीडिया पर चलने वाली फेक न्यूज़ पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह यह सुनिश्चित करें की पोलिंग बूथ के आसपास किसी भी प्रकार का कंस्ट्रक्शन का कार्य ना चल रहा हो ताकि आपातकालीन स्थिति में पत्थराव या अनावश्यक कार्यों में मदद ना मिले।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीग गुमनाराम, उपखंड अधिकारी डीग डॉ रवि कुमार गोयल, उपखंड अधिकारी कामां सुनील झिंगोनिया, उपखंड अधिकारी नगर अनुराग हरित, नगर परिषद आयुक्त मनोज मीणा, तहसीलदार डीग जुगीता मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Elections: Officials should ensure fair, free and peaceful elections - Amit Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, district election officer, dr amit yadav, meeting, panchayat samiti auditorium, preparations, law and order, lok sabha general elections 2024, deeg district collector, shruti bhardwaj, superintendent of police, rajesh meena, district level officials, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved