• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कामवन क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जूरहेड़ा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

Kamwan Area MLA Nauksham Chaudhary Conducts Surprise Inspection of Community Health Center Jurhera to Assess Ground Reality of Health Services - Deeg News in Hindi

डीग। कामवन क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जूरहेड़ा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना उनका अधिकार है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला डॉक्टरों की अनुपस्थिति का सामने आया। कई महत्वपूर्ण विभागों में चिकित्सक मौजूद नहीं मिले, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर विधायक नौक्षम चौधरी ने मौके पर ही संबंधित चिकित्सकों और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी सेवा में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने डॉक्टरों की कमी और समय पर इलाज नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तुरंत ही उच्च अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।
विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamwan Area MLA Nauksham Chaudhary Conducts Surprise Inspection of Community Health Center Jurhera to Assess Ground Reality of Health Services
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nausham chaudhary, jurehera chc inspection, healthcare system rajasthan, hospital cleanliness issue, doctor shortage india, government hospital inspection, deeg news, public health services rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved