खास खबर। डीग
राज्य सरकार के सुशासन विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खोह में रात्रि चौपाल का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शिरकत की। उन्होंने ग्राम रथ का अवलोकन कर ग्रामीणों से प्रशासन के 13 विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
गृह राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गोपाल कार्ड, विधवा पेंशन, पीएम आवास योजना, मातृ वंदना योजना और धन लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र की सम्मान निधि में 3000 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि कर इसे 9000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहे ऋण और उससे आ रहे आर्थिक सशक्तिकरण पर भी चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीण युवाओं की शिक्षा और उज्जवल भविष्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह राज्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं को अब पढ़ाई के लिए गाँव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने खोह में 20 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे आपसी सहमति से भूमि तय कर उसका समर्पण करें। ग्राम पंचायत द्वारा पट्टा जारी होते ही वे तुरंत 20 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लाइब्रेरी का नियंत्रण स्कूल प्रशासन के पास रहेगा और इसके लिए प्रिंसिपल को शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत आपूर्ति की समस्या पर संज्ञान लेते हुए, गृह राज्य मंत्री ने पाया कि वर्तमान में खोह फीडर से तीन गाँव—खोह, नगला खोह और जीवनबास—जुड़े हुए हैं। इस पर उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से तुरंत वार्ता की और निर्देश दिए कि सोमवार तक खोह कस्बे का फीडर अलग करने का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवाएँ।
उन्होंने कहा कि जीवनबास और नगला खोह का फीडर अलग होगा ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, संध्या चौपाल में प्राप्त परिवादों के आधार पर बेढ़म ने आगामी अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को मार्ग में आ रही बाधाओं और अतिक्रमण को तुरंत हटाकर श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में सॉफ्ट मिट्टी डलवाने का एक्शन प्लान बनाने को कहा ताकि परिक्रमार्थियों को कोई असुविधा न हो।
बुनियादी ढांचागत विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण पर जोर देते हुए श्री बेढ़म ने नगला खोह में पानी की टंकी निर्माण के संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तलब किया और सुचारू जलापूर्ति टैंकरों की बजाय पाइपलाइन के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बस स्टैंड से क्रेशर तक सड़क के दोनों ओर 3 फीट ऊँची मिट्टी जमा होने के कारण बरसात का पानी दुकानों में भरने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी को मुनादी करवाकर तुरंत सफाई और जल निकासी के निर्देश दिए गए।
गृह राज्यमंत्री ने खोह में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए गाँव के पाँच प्रतिष्ठित लोगों से कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चौपाल में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर संत नारायण दास बाबा, हरिबोल बाबा, भूरा बाबा, जारखोर के महंत लक्ष्मण दास बाबा सहित कई संत-महात्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, तहसीलदार जुगीता मीना, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी इशू नारंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
कहलगांव में गूंजा श्रीमद्भागवत कथा का मंगल उद्घोष, प्रथम दिवस पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब
पल्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड PEMF थेरेपी पक्षाघात मरीजों के लिए आधुनिक और वैज्ञानिक वरदान
राशिफल 08 जून : अधिकमास कालाष्टमी पर प्रीति योग का शुभ संयोग, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया, चोट से उबरने के बाद मेसी का शानदार प्रदर्शन
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
माधुरी दीक्षित कैसे बनीं 'तेजाब' की मोहिनी? वर्षों बाद निर्देशक एन. चंद्रा ने किया खुलासा
रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?
दौसा की बेटियों का दोहरा धमाका : साइक्लिंग में अनन्या और दिया को गोल्ड, क्रिकेट में सिरोही को 10 विकेट से रौंदा
जानिए हरिद्वार के प्राचीन 'मां दक्षिण काली मंदिर' का महत्व, जिसे देख सीएम धामी भी हुए निहाल
'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया
'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस
बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त
11 जून से शुरू होगी संगीतमय श्री भक्तमाल कथा, पांच दिवसीय आयोजन में होगा आध्यात्मिक रस का प्रवाह
बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती; 10वीं-ITI पास के लिए मौका
अमेरिका ने माना, 'एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें'

पीएम मोदी के नेतृत्व पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा

ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार रहे यूरोपीय संघ: मेलोनी
राशिफल 11 जून: परमा एकादशी पर इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ और अधूरी इच्छाओं के पूरे होने के संकेत
'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने जीता दिल, बिछड़ने के दर्द और सच्चे प्यार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप
कंगना रनौत स्टारर 'तनु वेड्स मनु : द नेक्स्ट चैप्टर' की तैयारियां तेज, इसी साल शुरू होगी शूटिंग
कुछ ही दिन में नौकरी से निकाली गई थीं सोनम कपूर, आगे चलकर बनीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन
आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
'मुझे बहुत गुस्सा आया था', सीरीज में डेनेरेस की मौत पर भड़की थीं एमिलिया क्लार्क, सालों बाद बयां किया दर्द
वेदांग रैना की नई फिल्म में आया बड़ा मोड़, नाओमिका सरन के साथ प्रगति श्रीवास्तव भी निभाएंगी अहम रोल
जापान ट्रिप में फराह खान की शर्ट ने खींचा लोगों का ध्यान, बोलीं– 'साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं है'
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
कंगना रनौत ने की युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'देश के लिए वर्ल्ड कप लेकर आओ'
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा, जानें इस जोखिम को कैसे कम करता है योगासन
बच्चों में दस्त की समस्या को न करें नजरअंदाज, सही देखभाल और उपचार से टल सकता है बड़ा खतरा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से परेशान? तो छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है चावल का यह घरेलू उपाय
लिवर और किडनी के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, तनाव को भी करता है कम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 11/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope