• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घर पर खाना बनाते समय हादसा : 21 वर्षीय महिला 70 प्रतिशत झुलसी, हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर

Home cooking accident : 21-year-old woman suffers burns, critical condition referred to Jaipur - Deeg News in Hindi

डीग। जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक घरेलू हादसा सामने आया है, जहां घर पर खाना बनाते समय 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, पीड़िता दिलशानिया खां अपने घर की रसोई में रोजाना की तरह सब्जी बना रही थी।

खाना बनाते समय अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई और चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देरी किए दिलशानिया को गोपालगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत तक जल चुकी है, जिससे उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला के पिता अयूब खान ने बताया कि हादसा पूरी तरह घरेलू था और उनकी बेटी रसोई में गैस पर सब्जी बना रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि दिलशानाया की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए जयपुर रेफर किया है।
अलवर से डॉक्टरों की टीम ने उसे तुरंत एंबुलेंस द्वारा जयपुर एसएमएस अस्पताल भिजवाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज में जुटे हैं। परिवारजन भी उसके साथ मौजूद हैं और उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रसोई में गैस सुरक्षा उपकरणों की कमी और कपड़ों के कारण ऐसे हादसे अक्सर हो जाते हैं।
फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर ली है, हालांकि मामला पूरी तरह घरेलू बताया गया है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home cooking accident : 21-year-old woman suffers burns, critical condition referred to Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home, cooking accident, 21-year-old, woman suffers, burns, critical condition, referred, jaipur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved