• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : जवाहर सिंह बेढ़म

Folk artists have played an important role in keeping the Braj culture alive: Jawahar Singh Bedham - Deeg News in Hindi

डीग। जिला प्रशासन डीग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ब्रज होली महोत्सव 2025 का मेला मैदान और डीग महल से रविवार को भव्य रूप से शुभारंभ हुआ।

इस प्रातः 10 बजे से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ब्रज क्षेत्र की झलकियां दिखाई दी गई। ब्रज होली की परम्पराओं को संरक्षित करते हुए महोत्सव के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रम गरीमामय एवं पर्यटकों को आकर्षित करने वाले रहे। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी एवं सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक लोगों को भागीदार बनाना सुनिश्चित किया गया। होली महोत्सव में आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों, लोकनृत्यों को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भी जमावड़ा लगा रहा। बृज होली महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता -
इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के भी परिणाम घोषित किए गए। कबड्डी छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला मोती प्रथम स्थान और बाल विकास विद्यापीठ द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कबड्डी छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला मोती प्रथम स्थान, रस्सा कसी छात्र वर्ग में बाल विकास विद्यापीठ प्रथम स्थान, रस्सा कसी छात्रा वर्ग में एम ए जे कॉलेज प्रथम स्थान, नींबू चम्मच दौड़ में सोनिया और खुशी प्रथम, मटका दौड़ में मुस्कान प्रथम स्थान और बोरी दौड़ में कनक प्रथम स्थान पर रही। मूंछ प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक वर्ग में दुटटन सिंह और युवा वर्ग में टिंकू फौजदार प्रथम स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में जानकी सैनी, सीनियर वर्ग में निरुपमा शर्मा प्रथम रही। वही रंगोली प्रतियोगिता जूनियर में भावना और मनु, रंगोली प्रतियोगिता सीनियर में निका और पलक और चित्रकला प्रतियोगिता मैं ललित ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
जल महल परिसर में रंगीन फब्बारों ने बिखेरी छटा -
जल महलों की नगरी डीग में रविवार को ब्रज होली महोत्सव के तहत रंगीन फब्बारों का प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
जल महल परिसर में फब्बारों से बिखरी सतरंगी छटाओं ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया ।जैसे ही फब्बारों से अलग-अलग रंगों की जलधारा निकलकर रंगनियां बिखरने लगी उपस्थित दर्शकों ने गिर्राज महाराज का जय घोष लगाया।पानी की रंगीन बूंद पर गोपाल भवन के पश्चिमी भाग से पढ़ रही सूर्य की किरणों से यहां इंद्रधनुष का सा नजर बन गया। इसे बड़ी संख्या में दर्शक अपने मोबाइल व कमरे में कैद करते दिखे।
गृह राज्य मंत्री ने ब्रज होली महोत्सव में की शिरकत -
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को डीग स्थित जल महल में आयोजित की जा रही ब्रज होली महोत्सव में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर शहरों और गांव-गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ब्रज होली को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन डीग और पर्यटन विभाग द्वारा तीन दिवसीय बृज होली महोत्सव 11 मार्च, मंगलवार तक मनाया जाएगा। आज डीग के जल महलों में ब्रज होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों के माध्यम से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने का कार्य किया। ब्रज संस्कृति की झलकियां दिखाने के साथ ही डीग के जल महलों में लगभग 2 हज़ार फव्वारों ने इंद्रधनुष सी छठा बिखेरी।
बेढ़म ने बताया कि लोक कलाकारों ने ब्रज संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। होली के रसिया आदि गायन के माध्यम से कलाकारों ने ब्रज संस्कृति को देशी-विदेशी पर्यटकों के सामने रखने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी विरासत, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए नवीन पीढ़ी को ब्रज संस्कृति को जीवन में ढालने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंषा अनुरूप ब्रज संस्कृति को न केवल पूरे देश में परंतु विदेश में भी ख्याति मिले इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में पर्यटकों का हुजूम आज जल महल में रंगीन फव्वारों का लुफ्त लेने के लिए एकत्रित हुआ। उन्होंने सभी जिले वासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और होली महोत्सव का आनंद लेने की बात कही।इस अवसर पर जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल,एसपी राजेश मीणा, एसडीएम देवीसिंह, एडीशनल एसपी अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Folk artists have played an important role in keeping the Braj culture alive: Jawahar Singh Bedham
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, braj holi festival, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved