• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 150 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Marriage Bureau Busted, Two Accused Arrested in Rs 150 Crore Fraud Case - Deeg News in Hindi

दिनेश तोमर

डीग। राजस्थान के डीग जिले में फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गैंग तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीग पुलिस ने इस गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि इस गैंग ने अब तक हज़ारों लोगों को झांसा देकर करीब 150 करोड़ रुपये की ठगी की है। शादी का झांसा, भरोसे का खेल
डीग पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शादी के नाम पर लोगों को लूटने के इरादे से पहले एक संगठित गैंग बनाया और फर्जी मैरिज ब्यूरो खोला। गांव-गांव इसका प्रचार किया गया और यह झूठ फैलाया गया कि ब्यूरो के जरिए गरीब और असहाय लोगों की शादी करवाई जाती है, जिसमें दहेज का पूरा सामान दिया जाएगा।
लोगों से कहा गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कराने होंगे और शादी के दिन 70 हजार रुपये नकद, दहेज का सामान और एक मोटरसाइकिल दी जाएगी।
विश्वास जीतने के लिए करवाईं शादियां
शुरुआत में ठगों ने दर्जनों शादियां करवाईं, ताकि लोगों का भरोसा जीता जा सके। इसके बाद गांवों में एजेंट बैठाकर बड़े पैमाने पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए। इस तरह हजारों लोगों से करोड़ों रुपये वसूले गए और फिर आरोपी अचानक पैसे लेकर फरार हो गए।
कैथवाड़ा पुलिस की कार्रवाई
मामले की जानकारी सामने आने के बाद डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। थाना इंचार्ज सुल्तान सिंह के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई के दौरान दो फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैकुल और असरू के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार थे।
50 से ज्यादा मामले दर्ज
डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज हैं। इन्हें पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद ये फरार हो गए थे। पुलिस से बचने के लिए दोनों लगातार भेस बदलते और ठिकाने बदलते रहे।
अब पूरे गैंग पर शिकंजा
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है और गैंग में शामिल अन्य ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद फर्जी मैरिज ब्यूरो से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake Marriage Bureau Busted, Two Accused Arrested in Rs 150 Crore Fraud Case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, rajasthan, fake marriage bureau, rs 150 crore, fraud, two accused arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved