• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुड़िया पूर्णिमा मेले से पूर्व नाले संबंधी कार्य प्राथमिकता से पूरे हों; ओंकार सिंह लखावत

Drainage works should be completed on priority before the Mudia Purnima fair; Omkar Singh Lakhawat - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने विभिन्न विकास कार्यों को गति देने हेतु सोमवार को डीग जिले के पूंछरी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विभिन्न विकास व जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष भी उनके साथ मौजूद रहे। अध्यक्ष लखावत ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मैदानी स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्हें गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले के आयोजन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के प्रारंभ होने से पूर्व क्षेत्र में जल निकासी से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन कार्य क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रुकावट या तकनीकी बाधा नहीं है, वहां अतिरिक्त संसाधन लगाकर विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाए ताकि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा करते हुए लखावत ने नरसिंह मंदिर में जारी निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने से पहले मंदिर परिसर के सभी शेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। इसी क्रम में, उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और इसे शीघ्रता से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। साथ ही, पूंछरी में चल रहे भव्य द्वार निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया।
दौरे के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष और जिला कलेक्टर ने पूंछरी क्षेत्र में उन संभावित भूमियों का भी भौतिक अवलोकन किया, जहां भविष्य में विकास परियोजनाएं और जनसुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ जमीन की उपलब्धता और वहां नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां, तहसीलदार जुगीता मीना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drainage works should be completed on priority before the Mudia Purnima fair; Omkar Singh Lakhawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: onkar singh lakhawat, rajasthan heritage authority, poonchri development projects, deeg district visit, restoration inspection, mayank manish collector, heritage sites rajasthan, special news deeg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved