• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने ग्राम पंचायत तिलकपुरी में सुनीं जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण के निर्देश

District Collector Utsav Kaushal listened to public grievances in Tilakpuri Gram Panchayat and directed for their early resolution - Deeg News in Hindi

डीग। सुशासन की अवधारणा को सुदृढ़ करने और प्रशासन की पहुंच आमजन तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने पंचायत समिति पहाड़ी की ग्राम पंचायत तिलकपुरी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच बैठकर आत्मीयता से उनकी समस्याओं और अभाव-अभियोगों को सुना तथा मौके पर मौजूद विभिन्न विभागीय अधिकारियों को परिवादों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य रूप से पेयजल, विद्युत आपूर्ति और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रकरण सामने आए। चंबल परियोजना के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में प्राप्त परिवादों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पेयजल वितरण को सुचारू बनाया जाए। इसी क्रम में विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत बिल भुगतान से जुड़ी विसंगतियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
चौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई। जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों द्वारा श्मशान घाट की चारदीवारी के निर्माण, पानी निकासी की उचित व्यवस्था और जमीन आवंटन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। इन विषयों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौका-मुआयना कर प्रस्ताव तैयार करने और नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही करने के लिए पाबंद किया।
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन को राहत प्रदान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सहित विभिन्न जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Utsav Kaushal listened to public grievances in Tilakpuri Gram Panchayat and directed for their early resolution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: utsav kaushal, district collector deeg, night chaupal, village panchayat tilakpuri, pahadi panchayat samiti, good governance initiative, public grievance redressal, rural administration outreach, on-the-spot instructions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved