• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने दिए सहकारी समितियों के गठन और खाद आपूर्ति के निर्देश

District Collector gave instructions for formation of cooperative societies and supply of fertilizers - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग जिला सहकारी विकास समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सीसीबी बैंक के अधिशासी अधिकारी, पशुपालन, कृषि, डेयरी, इफको के प्रतिनिधि तथा क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक डिमांड उसी दिन भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। बैठक में कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सहकारी क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समयसीमा में लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector gave instructions for formation of cooperative societies and supply of fertilizers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district cooperative development committee meeting, deeg collectorate auditorium, district collector mayank manish, cooperative department review, pacs and dairy societies development, sahkar se samriddhi schemes, rural credit and cooperative banking, special news deeg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved