• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक

District Collector and District Superintendent of Police held a meeting of officers - Deeg News in Hindi

-त्यौहारों के सीजन से पूर्व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

डीग। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कहा कि आगामी त्योहारों में सभी जिले वासी आपसी सौहार्द बनाए रखें और पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाए। जिला कलक्टर ने कहा कि डीग में सभी आयोजन शांतिपूर्ण होते रहे हैं, सभी धर्म के लोग आपसी समन्वय करते हुए सौहार्द्धपूर्ण माहौल को बनाये रखें। उन्होंने कहा कि अपने परम्परागत रीतियों का अनुसरण करते हुए आमजन त्यौहार मनाए। आगामी त्यौहार होलिका दहन, धूलंडी, चेटीचंड, ईदुलफितर, रामनवमी, महावीर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, डॉ अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती आदि त्योहारों पर आपसी सौहार्द्ध व शांति बनाये रखते हुए त्यौहारों को हर्ष व उल्लास से मानने की अपील की गई। प्रशासन व पुलिस के कान, नाक व आंख बनें आमजन
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल बुधवार को पंचायत समिति सभागार में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा मौजूद रहे। कौशल ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर साम्प्रदायिक सद्भाव व सामाजिक सौहार्द्ध एवं कानून व्यवस्था पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के समय में असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में आमजन से अपील है कि सजग होकर प्रशासन व पुलिस के कान, नाक व आंख बनें व असामाजिक तत्वों व संवेदनशील घटना की आशंका होने पर तुरन्त सूचित करें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचे युवा
उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्य पुलिस प्रशासन व आमजन के मध्य सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने आमजन के मध्य खासकर युवा वर्ग के बीच सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के मद्देनजर अधिक सक्रिय रहने को कहा साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए एवं वाट्सअप ग्रुप बनाकर सकारात्मक खबरों के प्रचार-प्रसार एवं भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने व आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन को पुलिस व प्रशासन के अच्छे कार्यों से अवगत करायें। इससे पूर्व पुलिस विभाग से संबंधित लंबित आवंटन प्रकरणों की समीक्षा की गई। कौशल ने संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे पुलिस विभाग से समन्वय बनाते हुए जिले में विभिन्न थाने, साइबर थाने आदि स्थानों हेतु भूमि चिन्हीकरण करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ सांझा करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector and District Superintendent of Police held a meeting of officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, district collector utsav kaushal\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved