• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग महोत्सवः कला-संस्कृति के संगम में डूबा शहर, शोभायात्रा और पारंपरिक खेलों में उमड़ा जनसैलाब

Deeg Festival: The city is immersed in the confluence of art and culture, the procession and traditional games attract huge crowds - Deeg News in Hindi

डीग। डीग के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक, "डीग महोत्सव-2025" का शुक्रवार को अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ आयोजन हुआ। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सुबह से लेकर शाम तक चले कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने भाग लिया, जिससे पूरा शहर कला, संस्कृति और परंपरा के रंगों में सराबोर हो गया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड और लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और डीग की जीवंत संस्कृति का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के पश्चात मेला मैदान में आयोजित विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। दिन भर चली इन प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे: कबड्डी प्रतियोगिता:
विजेता टीम: के ऐल जोशी रा.उ.मा.वि. डीग
उपविजेता टीम: बाल विकास सी. सै. स्कूल डीग
राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता: प्रथम: श्रीराम सी. सै. स्कूल, डीग (प्रतियोगी: सिमरन, अमृता) द्वितीय: गुरु आशीष (प्रतियोगी: ईशा, चहक पाराशर) तृतीय: M.J.F. सी. सै. स्कूल, डीग (प्रतियोगी: करिश्मा, गौरी)
रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता (छात्रा): प्रथम स्थान: गुरु आशीष सी. सै. स्कूल, डीग द्वितीय स्थान: एकता क्लासेज, डीग साफा प्रतियोगिता: प्रथम: निक्की पटेल (दिदावली) द्वितीय: पुष्पेन्द्र सिंह तृतीय: छुट्टन सिंह (सोनगांव)
मूंछ प्रतियोगिता:
प्रौढ़ वर्ग: प्रथम: पुष्पेन्द्र सिंह द्वितीय: छुट्टन सिंह (सोनगांव) तृतीय: अवतार सिंह (बहज)
युवा वर्ग: प्रथम: दुर्गेश फौजदार द्वितीय: सुनील चाहर (महमदपुर) तृतीय: बन्टी सिंह (रामबाग) दिन भर चले इन कार्यक्रमों का समापन एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लेंगे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कहा, "डीग महोत्सव का सफल आयोजन सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य डीग की ऐतिहासिक विरासत और अनूठी संस्कृति को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाना है और यह आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deeg Festival: The city is immersed in the confluence of art and culture, the procession and traditional games attract huge crowds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, deeg mahotsav 2025, historical glory, cultural grandeur, district administration, tourism department, art culturetradition, enthusiastic celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved