• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग : पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, अस्पताल ले जाते समय मौत

Deeg Elderly Woman Brutally Beaten Over Old Feud; Dies While Being Taken to Hospital - Deeg News in Hindi

डीग। डीग जिले के कुम्हेर थाना अंतर्गत गांव रामनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ घर के बाहर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग महिला चंद्रा देवी के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं थी। जानकारी के अनुसार, करीब 7 अप्रैल को भी उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह कल ही अपने घर लौटी थीं। मृतका की बहू पूजा ने बताया कि गांव पिचूमर के निवासी सौरभ, महेश और अन्य आरोपी उनके घर के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान घर के बच्चों ने उन्हें टोकते हुए कहा कि "तुमने ही हमारी दादी को पहले पीटा था।" इस बात पर आरोपी भड़क गए और बच्चों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे। शोर सुनकर दादी चंद्रा देवी जैसे ही घर से बाहर निकलीं, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गईं और आरोपी वहां से फरार हो गए।
परिजन आनन-फानन में घायल चंद्रा देवी को 108 एंबुलेंस की मदद से कुम्हेर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।
कुम्हेर थाने के सब-इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि मृतका की बहू पूजा मीणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deeg Elderly Woman Brutally Beaten Over Old Feud; Dies While Being Taken to Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur crime news, kumher police station, old enmity dispute, woman murder case, rajasthan police, deeg district news, rbm hospital bharatpur, medical board postmortem, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved