• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनगणना 2027 : राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है त्रुटिरहित डेटा; जिला कलेक्टर

Census 2027: Error-free data is the foundation of nation-building: District Collector - Deeg News in Hindi

डीग। आगामी जनगणना 2027 के राष्ट्रीय महाअभियान के सफल और सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में सोमवार को डीग जिला मुख्यालय पर जनगणना निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार से आए सांख्यिकी अधिकारी रजत कुमार अग्रजी एवं बृजेश कुमार शर्मा द्वारा जिला एवं चार्ज नियमित सहायकों के लिए तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने की। इस अवसर पर उपनिदेशक (सांख्यिकी) विकास कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का एकत्रीकरण मात्र नहीं है, अपितु यह राष्ट्र की भावी नीतियों, विकास योजनाओं और संसाधन आवंटन का सबसे सशक्त आधार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में शून्य त्रुटि की नीति अनिवार्य है। एक छोटी सी भी विसंगति राष्ट्रीय नियोजन को प्रभावित कर सकती है। अतः सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और प्रशासनिक गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र की तकनीकी रूपरेखा उपनिदेशक (सांख्यिकी) विकास कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियम, 1990 के विधिक प्रावधानों की सूक्ष्म जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त लोकेशन कोड और जिले की सत्यापित सूचियों में पूर्ण एकरूपता हो।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि कोई तकनीकी विसंगति अब भी शेष है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए ताकि राज्य निदेशालय को अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों को जनगणना: समृद्धि: सामंजस्य के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करने की बात की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Census 2027: Error-free data is the foundation of nation-building: District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, census 2027, national mega campaign, intensive training program, statistical officers, census directorate, home ministry, district collector, ias utsav kaushal, vikas kumar sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved