• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बावनवाड़ी से जूरहेड़ा : दो सड़कों का लोकार्पण, कब्रिस्तान-श्मशान की बाउंड्री और कमरों की घोषणा; जनता ने पहनाया चांदी का मुकुट

Bawanwadi to Jurhera: Inauguration of two roads, announcement of boundary walls and rooms for the cemetery and crematorium - Deeg News in Hindi

पहाड़ी/जूरहेड़ा। कामां विधायक नौक्षम चौधरी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आईं। बावनवाड़ी पहाड़ी और जूरहेड़ा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए विधायक ने न केवल करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया, बल्कि मौके पर ही घोषणाओं का पिटारा खोलकर विरोधियों को चित कर दिया। इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों के शुरू होने से अब ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से हमेशा के लिए निजात मिल गई है। लोकार्पण के साथ ही घोषणाओं की 'सर्जिकल स्ट्राइक' विधायक नौक्षम चौधरी ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को मौके पर ही पूरा करते हुए कई बड़े ऐलान किए:
धार्मिक स्थलों का कायाकल्प : कब्रिस्तान और श्मशान घाट की चारदिवारी और टीन शेड निर्माण की घोषणा।
शिक्षा पर जोर : स्थानीय स्कूल में दो नए कमरों के निर्माण की तत्काल स्वीकृति।
जनसुनवाई : मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल : गुरुद्वारे में टेका मथा, मंदिर में की प्रार्थना
राजनीतिक गहमागहमी के बीच नौक्षम चौधरी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए स्थानीय गुरुद्वारे में मथा टेका और मंदिर में शीश नवाया। उनके इस अंदाज ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। सरपंचों और ग्रामीणों ने विधायक का चांदी का मुकुट पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ ऐसा भव्य स्वागत किया कि पूरा इलाका गूंज उठा।
अधिकारियों को दो टूक : 'जनता के काम में लापरवाही यानी छुट्टी'
जनसुनवाई के दौरान विधायक का तेवर देख अधिकारी भी पसीने-पसीने नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और फाइलों को अटकाना अब नहीं चलेगा। बीडीओ (BDO) विजय पहाड़ी सहित अन्य अधिकारियों को लंबित समस्याओं को तुरंत निपटाने का अल्टीमेटम दिया गया।
दिग्गज सरपंचों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में बावनवाड़ी सरपंच कालू, पहाड़ी प्रधान प्रतिनिधि मुबीन भोरी, आसू सरपंच, भरती सरपंच, विक्की सरपंच, राजमल सरपंच, ईसा सरपंच और वकील सम्मून सरपंच सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में विकास की ऐसी रफ्तार पहले कभी नहीं देखी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bawanwadi to Jurhera: Inauguration of two roads, announcement of boundary walls and rooms for the cemetery and crematorium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bawanwadi to jurhera, inauguration, two roads, announcement, boundary walls, rooms, cemetery, crematorium, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved