• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कामां में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग बेटे ने मां की लोहे की रॉड से हत्या की

A shocking incident in Kaman: A minor son murdered his mother with an iron rod. - Deeg News in Hindi

डीग। डीग ज़िले के कामां थाना क्षेत्र में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राधा नगरी गाँव में एक नाबालिग बेटे ने पैसे लौटाने को लेकर हुए विवाद में अपनी ही मां की लोहे की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह था पूरा मामला कामां थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी होटल में काम करता था और उसने लगभग 7 हज़ार रुपये कमाकर अपनी मां रुक्सीना के पास सुरक्षित रखने के लिए दे दिए थे। बाद में जब किशोर ने यह रकम वापस मांगी तो मां ने सुरक्षा के लिहाज़ से रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात पर बेटा आपा खो बैठा और घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले के दौरान रुक्सीना गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। उसकी चीखें सुनकर परिवारजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
कामां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल रुक्सीना को कामां अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पिता ने कराया मुकदमा दर्ज, बेटा हिरासत में
महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कामां थाना पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A shocking incident in Kaman: A minor son murdered his mother with an iron rod.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, kaman, minor son, dispute, mother, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved