• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोजगार सहायता शिविर में 64 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ प्रारंभिक चयन

64 youths were initially selected for jobs at the employment assistance camp. - Deeg News in Hindi

खास खबर। डीग जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, राजीव कॉलोनी, गुलाब बाग के पीछे त्रैमासिक कैंपस प्लेसमेंट रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निजी क्षेत्र की सात कंपनियों ने भाग लिया तथा 195 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन कर रोजगार के अवसरों के लिए भागीदारी की।
जिला रोजगार अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शिविर में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 64 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इनमें बिलिंग किट द्वारा 10, विजन इंडिया द्वारा 15, लेंसकार्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 8, अमृत सिक्योरिटी भरतपुर द्वारा 10, आईटीएम द्वारा 8, आमदनी कंपनी द्वारा 8 तथा केडी लॉजिस्टिक द्वारा 5 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि रोजगार के साथ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से भी शिविर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा अवसर उपलब्ध कराए गए। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 7, जिला उद्योग केंद्र द्वारा 38, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना द्वारा 10 तथा प्रोटेटेक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 8 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।
शिविर में युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, आवश्यक योग्यता, कार्यक्षेत्र तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों का संबंधित कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा चयन प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन किया गया।
शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर देवेंद्र सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों का लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-64 youths were initially selected for jobs at the employment assistance camp.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district employment office deeg, campus placement camp, rajiv colony gulab bagh, private sector recruitment, youth employment drive, 195 candidate registrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved