• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीग : बकरी चराने गए तीन बच्चों में से दो की नहर में डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर, भरतपुर रैफर

Deeg: Two of the three children who went to graze goats died by drowning in the canal, one in critical condition, referred to Bharatpur - Deeg News in Hindi

डीग। डीग जिले के खोह गांव में एक दर्दनाक घटना घटित हुई। तीन बच्चे बकरियां चराने गए थे, जिनमें से दो की नहर में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेढम से बरसाना रोड निर्माण कार्य के दौरान नहर के पास मिट्टी खोदी गई थी, जिससे एक गड्ढा बन गया था। यह गड्ढा बरसात के पानी से भर गया था। रोहित पुत्र रामेश्वर (जाति प्रजापत), आदिल पुत्र शहजाद (जाति मेव), और रितु पुत्री रामेश्वर (जाति प्रजापत) निवासी खोह गांव वहां पर बकरियां चराने गए थे। अचानक एक बकरी पानी पीने के लिए नहर में चली गई। उसे बचाने के लिए पहले रोहित नहर में उतरा, लेकिन वह खुद डूबने लगा। फिर रितु और आदिल भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए।
तीनों बच्चे नहर में डूबने लगे। पास के ग्रामीणों ने मिलकर मौके पर पहुँचकर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल तीनों को डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने रोहित और आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीग उपखंड अधिकारी देवीसिंह व खोह थाना पुलिस डीग चिकित्सालय पहुँचकर जांच में जुट गई है। घटना की पूरी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deeg: Two of the three children who went to graze goats died by drowning in the canal, one in critical condition, referred to Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deeg, three children, drowning in the canal, death\r\n, crime news in hindi, crime news, deeg news, deeg news in hindi, real time deeg city news, real time news, deeg news khas khabar, deeg news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved