• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा की तनिका शर्मा बनी अंडर-19 विमेन चैंपियनशिप में टीम राजस्थान की उप-कप्तान

Tanika Sharma of Dausa named vice-captain of Team Rajasthan in the Under-19 Women Championship - Dausa News in Hindi

दौसा। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 विमेन चैंपियनशिप के लिए दौसा की तनिका शर्मा को टीम राजस्थान का उप-कप्तान बनाया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने बताया कि तनिका शर्मा का चयन राजस्थान टीम में हुआ है और उनके उप-कप्तान बनने से जिले के लिए यह गौरव की बात है। उनके चयन पर डीसीए के पदाधिकारी शोभना गुर्जर, शिवचरण शर्मा, रतन चंद एडवोकेट, विनय जैन, हीरा लाल सैन ने तनिका को बधाई और शुभकामनाएं दी। बीसीसीआई द्वारा आयोजित चैंपियनशिप के लिए राजस्थान टीम गुरुवार को इंदौर रवाना हुई, जहां टीम को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की टीम से 4 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। इसके बाद टीम त्रिवेंद्रम रवाना होगी, जहां टीम राजस्थान का पहला मुकाबला 19 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ होगा। इस ग्रुप में राजस्थान के अलावा बड़ौदा, असम, गुजरात और दिल्ली की टीम शामिल है, जिसमें वन-डे मैच खेले जाएंगे।
तनिका शर्मा के चयन से दौसा के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी क्रिकेट में प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tanika Sharma of Dausa named vice-captain of Team Rajasthan in the Under-19 Women Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tanika sharma, dausa, vice-captain, team rajasthan, under-19 women, championship, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved