• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियन बनी जेजेटीयू, महिला, पुरूष वर्ग में ली ट्राफी

JJTU became All India University Taekwondo champion, took the trophy in the womens and mens categories - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनू। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ व श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023-24 के महिला एवं पुरुष वर्ग में मेजबान श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू ने अपनी धाक जमाते हुए ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला एवं पुलिस अधीक्षक झुंझुनू देवेंद्र सिंह बिश्नोई ने ट्राफी सौंपी। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू के प्रेजिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि 9 जनवरी से 13 जनवरी तक यूनिवर्सिटी कैंपस में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पुरूष श्रेणी के विभिन्न भार वर्गों में श्री जेजेटीयू यूनिवर्सिटी झुंझुनू 7 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व एक कांस्य पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि एमडीयू रोहतक ने 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक, एक कांस्य पदक के साथ दूसरा व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने एक स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि महिला श्रेणी में श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनू ने 6 स्वर्ण पदक, 1 कांस्य पदक के साथ पहला स्थान, एमडीयू रोहतक ने 2 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 2 कांस्य पदक के साथ दूसरा व गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 3 रजत पदक, 2 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि महिला व पुरूष श्रेणी में अव्वल श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप की ओवर आल चैम्पियन बनी। विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJTU became All India University Taekwondo champion, took the trophy in the womens and mens categories
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhunjhunu, shri jjt university, overall champion, women\s category, men\s category, all india inter university taekwondo championship 2023-24, all india university association, shri jagadish prasad jhabarmal tibedawala university, university chairperson, dr vinod tibadewala, superintendent of police, devendra singh bishnoi, trophy, winners, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved