• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में युवा नेता नरेश मीणा का जगह-जगह भव्य स्वागत, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गुंजा आसमान

Youth leader Naresh Meena was given a grand welcome at various places in Lalsot, the sky resonated with slogans of Inquilab Zindabad - Dausa News in Hindi

लालसोट। जयपुर से सवाई माधोपुर की ओर जाते हुए युवा नेता नरेश मीणा का लालसोट उपखंड क्षेत्र में जगह-जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की तादाद में युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके साथ क़दम से क़दम मिलाती नज़र आई। लालसोट सीमा में प्रवेश करते ही समेल, होदायली, बड़कापाड़ा, लाडपुरा, जमात, मंडी के पास, गोलया, बगड़ी और बिलोना में लोगों ने नरेश मीणा को फूल मालाओं से लादकर व दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर लोडर मशीनों से फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। युवाओं का जोश इस कदर था कि पूरे रास्ते में “इंकलाब जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर श्याम सिंह मीणा, विश्राम, मुरारी लाल, विनोद कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश चंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth leader Naresh Meena was given a grand welcome at various places in Lalsot, the sky resonated with slogans of Inquilab Zindabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth leader, naresh meena, grand welcome, various, places, lalsot, sky resonated, slogans inquilab zindabad, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved