• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में यूनानी चिकित्सा पर कार्यशाला का आयोजन, 100 से अधिक चिकित्सकों ने लिया भाग

Workshop on Unani medicine organized in Jaipur, more than 100 doctors participated - Dausa News in Hindi

दौसा। जीर्ण रोगों के प्रभावी उपचार और साक्ष्य आधारित चिकित्सा पर केंद्रित एक कार्यशाला का आयोजन जयपुर स्थित होटल द फर्न रेजीडेंसी में किया गया। यह कार्यशाला अखिल भारतीय यूनानी तिब्बी सम्मेलन राजस्थान और डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुई। कार्यक्रम में यूनानी चिकित्सा विभाग के निदेशक और दौसा निवासी डॉ. शौकत अली अंसारी मुख्य अतिथि रहे। डॉ. शौकत अली ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने "राइजिंग राजस्थान" कार्यक्रम के तहत आयुष एमओयू के लिए दुनिया भर के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी यूनानी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पिछले साल 20 आयुष आरोग्य मंदिर और एससी, एसटी, तथा टीएसपी क्षेत्रों में 18 निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में मरीजों को लाभान्वित किया गया। कार्यशाला के दौरान, डॉ. शौकत अली ने चिकित्सकों को यूनानी पद्धति के मूल सिद्धांतों पर अमल करने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने पारंपरिक औषधियों की शक्ति और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आफताब नकवी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. फरहत अली चौधरी ने की। उन्होंने अपने व्याख्यान में ब्रिटिश काल के दौरान आयुष की स्थापना और स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान द्वारा यूनानी चिकित्सा के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. मकबूल अहमद ने राजस्थान में यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और नवीनतम शोध के उन्नयन के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फार्मास्युटिकल कंपनियों के सहयोग से हर महीने 2-3 सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से निशुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जाती हैं।
कार्यशाला में 100 से अधिक यूनानी चिकित्सकों ने भाग लिया, जिन्हें आयोजकों द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डाबर इंडिया के महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए उन्हें यादगार उपहार भेंट किए। मुख्य आयोजक डॉ. मकबूल अहमद ने मुख्य अतिथि डॉ. शौकत अली को सम्मानित किया।
यह कार्यशाला यूनानी चिकित्सा जगत में ज्ञानवर्धन और इसके प्रचार-प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on Unani medicine organized in Jaipur, more than 100 doctors participated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: workshop, unani, medicine, organized, jaipur, more, doctors, participated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved