• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में महिला सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

Women honor ceremony in Dausa, women doing excellent work were honored - Dausa News in Hindi

दौसा। सर्व समाज महिला विकास समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति की जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी के नेतृत्व में यह आयोजन सत्यनारायण गार्डन में संपन्न हुआ, जिसमें नगर परिषद सभापति कल्पना जैमन, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, मूर्ति मीणा, ब्रह्मा कुमारी शीतल दीदी, डॉ. कौशल्या मीणा और डॉ. रितु शर्मा बतौर अतिथि शामिल हुईं।

महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर : कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करें और अपनी पहचान स्थापित करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान : समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य करने वाली महिलाओं और संगठनों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हस्तियां और संगठन : सरपंच किरण डोरिया, गगवाना महवा सरपंच, रूपा मीणा, रुक्मिणी गुप्ता (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विदुषी महावर, सिंगर स्वेता शर्मा, डॉ. रितिका जैन, डॉ. रिया शर्मा, 12वीं बोर्ड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रितिषा जैन, पारुल विजय (विजय समाज प्रदेश उपाध्यक्ष, बांदीकुई), गोकुल धाम प्रदेश अध्यक्ष निशा नागर, व्यवसायी सरोज जौण और सपना मीणा।
सम्मानित महिला संस्थाएं और संगठन : परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति दौसा, देवगिरी साहित्य एवं शोध संस्थान (निर्मला शर्मा), दा लेडीज क्लब दौसा (अध्यक्ष सारिका शर्मा), आदिवासी महिला संगठन (जिला अध्यक्ष सरोज मीणा), गिर्राज प्रसाद सुरैया फाउंडेशन (भगवती गुर्जर), साहू समाज महिला संगठन।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद : इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री कल्पना साहू, जिला महामंत्री करुणा गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, शशी जोशी, सुमित्रा घोसी, चंद्रकांता हरितवाल, जिला मंत्री रेखा साहू, भगवती गुर्जर, तहसील अध्यक्ष कलावती गुप्ता, तहसील महामंत्री मंजु जाटव और लवाण तहसील अध्यक्ष संतोष जैन सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
समारोह में महिलाओं के योगदान को सराहा गया और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women honor ceremony in Dausa, women doing excellent work were honored
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women, honor, ceremony, dausa, women, excellent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved