• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम रेटा में बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया ज्ञापन

Villagers troubled by the terror of monkeys in village Reta gave a memorandum to BDO - Dausa News in Hindi

दौसा। ग्राम रेटा में बंदरों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने पंचायत समिति सिकंदरा पहुंचकर बीडीओ सतीश बैरवा को ज्ञापन सौंपा और बंदरों को पड़कर कहीं तीर्थ स्थान पर छुड़वाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रेटा में बंदरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। लाल मुंह के बंदरों ने करीब एक दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे भी अब स्कूल जाने में कतराने लगे हैं। क्योंकि रास्ते में स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी पर भी आक्रमण करते हैं। जिसके कारण स्कूल जाने वाले नौनिहाल भी स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वार्ड पंच विष्णु पारीक ने बताया कि गांव में बंदरों का इतना भय और आतंक है कि बिना लाठी डंडे के आदमी चल ही नहीं सकता। वहीं बंदरों की भी संख्या काफी तादात में है। ग्रामीण अनिल, राहुल, सोनू, सुशील ने बताया कि घरों के ऊपर रखी पानी की टंकी को भी बंदर तोड़ देते हैं, जिससे ग्रामीण आए दिन परेशान रहते हैं।
परेशान ग्रामीण सैकड़ो की संख्या में पंचायत समिति सिकंदरा पहुंचे व बीडीओ सतीश बैरवा को बंदरों को पड़कर कहीं तीर्थ स्थान पर छुड़वाने के लिए ज्ञापन सौंपा। बीडीओ सतीश बैरवा ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। इस दौरान मोहरसिंह गुर्जर, गिरधर सिंह नाथावत, धन्नालाल बैरवा, मांगीलाल बैरवा, सुशील पारीक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers troubled by the terror of monkeys in village Reta gave a memorandum to BDO
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, troubled, terror, monkeys, village reta, memorandum, bdo, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved