• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्या संबल सहायक आचार्य संघ ने रोजगार गारंटी व सेवा सुनिश्चितता की मांग उठाई

Vidya Sambal Assistant Professors Association Demands Job Security and Service Guarantee - Dausa News in Hindi

लालसोट । विद्या संबल सहायक आचार्य संघ, राजस्थान की दौसा इकाई की बैठक कृपा सागर बालाजी मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष डॉ. कपिल देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव मुख्य वक्ता थे।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में विद्या संबल योजना के अंतर्गत सहायक आचार्य पिछले पांच सत्रों से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा वर्तमान में विद्या संबल सहायक आचार्यों को हटाकर पांच वर्षों के लिए अस्थायी संविदा भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि सहायक आचार्यों ने अपने युवा जीवन के पांच वर्ष निष्ठा के साथ शिक्षा सेवा में लगाए हैं और अब इस तरह से हटाया जाना दुखद है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के विभिन्न निर्णयों में भी यह स्पष्ट किया गया है कि एक संविदा कार्मिक को हटाकर उसके स्थान पर दूसरे संविदा कार्मिक की नियुक्ति नहीं की जा सकती, इसके बावजूद सरकार ऐसा कर रही है। संघ ने मांग की कि हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर विद्या संबल सहायक आचार्यों को रोजगार गारंटी एवं सेवा की सुनिश्चितता प्रदान की जाए तथा शेष पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के पांच-पांच वर्ष के शोषण से उच्च शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी और विद्यार्थियों को नुकसान पहुंचेगा।
जिला अध्यक्ष डॉ. कपिल देव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार समाज का कोई भी वर्ग स्वीकार नहीं करेगा। सरकार को चाहिए कि विद्या संबल सहायक आचार्यों के विषय में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवा की सुनिश्चितता एवं नियमित मासिक वेतन प्रदान करे। वेतन की अनियमितता के कारण अधिकांश शिक्षक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।बैठक में डॉ. अमृतलाल योगी, डॉ. लालचंद डंडिया, रामजीलाल मीना, डॉ. रवीन्द्र कुमार, पृथ्वीराज मीना, हरिसिंह मीना, मंजीत सिंह, मनोज कुमार सहित अनेक सहायक आचार्य उपस्थित थे।
स्टेशनरी किट मिलते ही विद्यार्थियों के खिले चेहरे
लालसोट । उपखंड क्षेत्र के पक्का धोरा ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कालूराम ठेकेदार की पुण्यतिथि के अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के 86 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट, नोटबुक, बिस्कुट एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। स्टेशनरी किट प्राप्त होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर भामाशाह महेश कुमार, संजय कुमार, रवि बेरवा एवं आर्यन सहित विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट एवं अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान संतोष मीणा ने भामाशाहों का सम्मान किया।कार्यक्रम में रामचंद्र साहू, मुकेश कुमार, हरकेश बैरवा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण, सैकड़ों लोगों ने किया सेवन
लालसोट । अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार सायं महाकाली मंदिर प्रांगण में औषधीय आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने काढ़े का सेवन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भारत की पांच हजार वर्ष से अधिक पुरानी प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित है तथा वात, पित्त और कफ दोषों के संतुलन के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक है।आयुष विभाग के ब्लॉक प्रभारी वैद्य दीनदयाल पारीक ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़े में प्रयुक्त जड़ी-बूटियां सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करती हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है तथा खांसी, गले में खराश एवं श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करता है।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से यह औषधीय काढ़ा आयुष विभाग के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीनदयाल पारीक की देखरेख में कम्पाउंडर अल्पना शर्मा एवं सुनील पंचोली के सहयोग से तैयार किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने काढ़ा सेवन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidya Sambal Assistant Professors Association Demands Job Security and Service Guarantee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vidya sambal assistant, professors, association demands, job security, service guarantee, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved