• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज की आक्रोश रैली, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Upper castes hold a protest rally in Dausa against the UGC Act, demonstrating at the Collectorate. - Dausa News in Hindi

दौसा। यूजीसी कानून” के विरुद्ध जिलेभर से आए सवर्ण समाज के लोगों ने रविवार को आक्रोश रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर हजारों लोग हाथों में बैनर तख्तियां लिए सहजनाथ मंदिर से रवाना होकर लालसोट रोड, गांधी तिराहा, आगरा रोड सोमनाथ नगर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच लोगों ने यूजीसी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगों का कहना था कि इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा देशभर के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने (UGC) द्वारा लागू किए गए तथाकथित “काला कानून” के विरुद्ध सवर्ण समाज द्वारा गहरा विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधान उच्च शिक्षा की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। उनका आरोप है कि इस कानून से विश्वविद्यालयों के निर्णय-प्रक्रिया में केंद्रीकरण बढ़ेगा और शिक्षण-अनुसंधान के वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सवर्ण के साथ हर मोड़ पर अन्याय कर रही है। सवर्ण समाज दौसा ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से जारी रहेगा जब तक कि सरकार और संबंधित प्राधिकरण इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल नहीं करते। विरोध कर रहे प्रतिनिधियों की मांग:
संबंधित प्रावधानों को तुरंत वापस लिया जाए या व्यापक परामर्श के बाद संशोधित किया जाए।
शिक्षकों, छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ खुली चर्चा कर पारदर्शी नीति बनाई जाए।
उच्च शिक्षा संस्थानों की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता की संवैधानिक भावना को सुरक्षित रखा जाए।
जातिगत आरक्षण को खत्म कर पूर्णतया आर्थिक आधार पर आरक्षण का प्रावधान रखा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Upper castes hold a protest rally in Dausa against the UGC Act, demonstrating at the Collectorate.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa protest, ugc law protest, savarna samaj rally, rajasthan news, higher education autonomy, reservation policy debate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved