• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूनिसेफ प्रोजेक्ट के तहत भारत स्काउट-गाइड विकसित कर रहा ग्रीन स्पेस क्षेत्र

UNICEF Project and Bharat Scouts and Guides Develop Green Space Area in India - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड के बगड़ी ग्राम में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय, में यूनिसेफ एवं भारत स्काउट-गाइड के ग्रीन स्किल प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रीन स्पेस क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर बलराम मीणा ने बताया कि परियोजना के तहत चयनित क्षेत्र को पॉलिथीन-मुक्त पर्यावरण क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रीन स्पेस क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा 50 से अधिक नए पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों ने स्वयं ली। बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रीन स्पेस को मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो भविष्य में अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। यूनिट लीडर मधुसूदन शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में पहले से ही 2000 से अधिक पेड़-पौधे लगे हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेमभाव रखने तथा ग्रीन स्पेस को नियमित रूप से सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
वहीं जिला यूथ कमेटी अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण को होने वाले नुकसान के कारणों की जानकारी दी और ग्रीन स्पेस विकास की रूपरेखा साझा की। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास लक्ष्यों (SDG के 17 लक्ष्य) की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के सदस्य, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UNICEF Project and Bharat Scouts and Guides Develop Green Space Area in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, dr bhimrao ambedkar, unicef, india scouts and guides, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved