• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के लिए टंकण परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू

Typing Test Application Process Begins in Dausa for Dependents of Deceased Government Employees - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के विभिन्न विभागों में मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों के रूप में कनिष्ठ सहायक एवं समकक्ष पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों से टंकण परीक्षा में भाग लेने के लिए 24 नवम्बर से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि टंकण परीक्षा के अन्तर्गत न्यूनतम टंकण गति अंग्रेजी भाषा में 28 शब्द प्रति मिनट एवं हिन्दी भाषा में 24 शब्द प्रति मिनट के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों एवं 500 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के साथ जिला कलक्टर दौसा के नाम से देय होगी। दस्तावेज और डीडी जिला कलक्ट्रेट के कमरा नं. 207 में 24 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक कार्यालय समय में जमा करवा सकते हैं। इस समयावधि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट दौसा की वेबसाइट www.dausa.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Typing Test Application Process Begins in Dausa for Dependents of Deceased Government Employees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: typing test, application, process, government employees, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved