• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा-गंगापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल शुरू, 11 फरवरी से किया जाएगा नियमित आवागमन शुरू

Train trial starts on Dausa-Gangapur railway track, regular traffic will start from February 11 - Dausa News in Hindi

दौसा। दौसा-गंगापुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन का ट्रायल शुरू किया गया। इस ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल 10 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 11 फरवरी से दौसा-गंगापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का नियमित आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। दौसा-गंगापुर रेल परियोजना की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी। परियोजना को पूरा होने में 28 साल लग गए। लंबे इंतजार के बाद अब इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने लगी है। इससे क्षेत्र के लोगों का बरसों पुराना सपना पूरा हुआ है। मोदी सरकार ने इस अंतरिम बजट में भी इस परियोजना के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। दौसा गंगापुर रेल ट्रैक शुरू होने से अहमदाबाद-दिल्ली और दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक एक दूसरे से आपस में जुड़ जाएंगे। लंबे रूट की गाड़ियों के इस मार्ग पर चलने की भी संभावना है। इससे दौसा-गंगापुर के बीच नए बने स्टेशनों को भी लाभ मिलेगा।
वर्ष 1996 में स्वीकृत हुई इस परियोजना की शुरुआती लागत 200 करोड़ रुपए थी। अब यह बढ़कर 826 करोड़ रुपये हो गई है। दौसा व गंगापुर के बीच 92.67 किमी के इस रेलवे ट्रैक पर बनियाना, नांगल राजावतान, सलेमपुर, डिडवाना, लालसौट, बिनौरी, पिपलाई, मंडावरी, बामनवास, उदई कलां और बामनवास स्टेशन बनाए गए हैं। लालसोट से डिडवाना तक सुरंग बनाई गई है, जो 2192 मीटर लंबी है। राजस्थान की सबसे लंबी इस सुरंग का निर्माण पूरा होने में 13 साल लगे हैं। सुरंग की ऊंचाई 6.15 मीटर और 5.20 मीटर चौड़ाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Train trial starts on Dausa-Gangapur railway track, regular traffic will start from February 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, dausa-gangapur railway track, trial, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved