• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में इस बार सत्ता की चाबी हमारे हाथ में होगी, हनुमान होंगे सीएम : चंद्रशेखर आजाद

This time the key to power in Rajasthan will be in our hands, Hanuman will be the CM: Chandrashekhar Azad - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहाकि विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ता की चाबी हमारे हाथ में होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हनुमान बेनीवाल मुख्यमंत्री होंगे। चंद्रशेखर आजाद और हनुमान बेनीवाल सोमवार को यहां एएसपी प्रत्याशी राधेश्याम नांगल के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करने के लिए आए थे। इस दौरान चंद्रशेखर बोले कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा। उन्होंने लोगों से अपील की इस बार उनके हाथ मजबूत करें, जिससे सत्ता की चाबी उनके हाथ में आए। महिला उत्पीड़न व गरीबों के खिलाफ हो रहे अन्याय को रोका जा सके। यह चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। फैसला मतदाताओं को लेना है। उन्होंने कहा कि सत्ता की ताकत से मगरूर कांग्रेस के मंत्री दुष्कर्मियों, अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। राहुवास में 4 साल की बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। हमें इस अन्याय का बदला लेना होगा। वोट की ताकत से उन्हें करारा जवाब देना होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि 3 दिसंबर को उनका जन्मदिन है। आप मुझे जन्मदिन का तोहफा जरूर दें। हमारी पार्टी को विजयी बनाकर यह तोहफा दोगे तभी सत्ता मिलेगी।
हनुमान बोले सरकार ने नहीं दी सभा की अनुमतिः
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल बोले कि सरकार ने हेलीपैड के समीप उन्हें सभा की अनुमति नहीं दी। हेलीपैड से 10 किमी आकर यहां सभा को संबोधित करना पड़ रहा है। इससे उनके आगे के कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मौन रहकर कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रही है। वसुंधरा और गहलोत में गठबंधन है। राजस्थान आज अपराध में 1 नंबर पर है।
किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लोगों में अपराधियों का खौफ है। पेपर लीक और अबलाओं की इज्जत तार तार हो रही है। थानागाजी, प्रतापगढ़ के कांड अभी भी लोगों को डरा रहे हैं। बजरी माफिया पनप रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान के माथे पर अपराध की कालिख पोती। है इस चुनाव में जबरदस्त आंधी आ रही है। यह आंधी जवानों की और किसानों की है। सत्ता की चाबी आएगी तो, आप लोगों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
हनुमान ने कहा मोदी से छीन ली केतलीः
हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी केतली हाथ में लेकर चाय चाय चिल्लाते थे। अब हमने उनके हाथ से केतली छीन ली है। इससे चाय भी पिलाओ और कोई बदमाशी करे तो उस पर गर्म पानी भी डालो। आरएलपी के चुनाव चिन्ह बोतल के लिए भी उन्होंने तंज कसा और कहा कि वसुंधरा की बोतल छीनकर हमने अब पानी की बोतल का चुनाव चिन्ह बना लिया है। मोदी और शाह का नाम लिए बगैर बेनीवाल बोले कि हिंदुस्तान जीता हुआ मैच हार गया, क्योंकि मैच में दोनों जाकर बैठ गए।
सभा को एएसपी प्रत्याशी राधेश्याम नांगल, घासीलाल ग्रामीण, इंद्र कुमार मीणा, आरएलपी के जिला संयोजक रामजीलाल बैलगाड़ी, रामलाल गोठवाल, लक्ष्मी नारायण मीणा ने संबोधित किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रशीद बाबू नागौरी ने मंच पर आकर एएसपी को सपा का समर्थन देने की घोषणा की। सभा के बाद भीड़ के कारण गुप्तेश्वर रोड व लालसोट रोड सहित गांधी तिराया और आगरा जयपुर रोड पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This time the key to power in Rajasthan will be in our hands, Hanuman will be the CM: Chandrashekhar Azad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, azad samaj party, chandrashekhar azad ravan, power, assembly elections, hanuman beniwal, chief minister, rajasthan, election rally, asp candidate, radheshyam nangal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved