• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेडिकल संविदा निविदाकर्मियों की आवाज विधानसभा तक पहुँची, महासंघ की मेहनत रंग लाई

The voice of medical contract tender workers reached the assembly, the hard work of the federation paid off - Dausa News in Hindi

दौसा। मेडिकल संविदा निविदाकर्मी प्रदेश महासंघ की मेहनत अब रंग लाई है। प्लेसमेंट एजेंसियों में संविदा निविदा कर्मचारियों की मांग विधानसभा में उठाई गई है। सादुलपुर विधायक मनोज कुमार न्यांगली और उसके साथ कुछ अन्य विधायकों ने भी निविदा/संविदा पर लगे कर्मचारियों की मांग उठाई। उन्होंने जल्द से जल्द राजकीय बोर्ड (RSLDC) का गठन करके सभी को इसमें शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही संविदा/निविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को जो अल्प वेतन मिल रहा है उसकी बढ़ोतरी की जाए सबको समान काम समान वेतन मिले। राजस्थान में 30/32 मेडिकल कॉलेज हैं, जहां पर कर्मचारियों की बहुत कमी है। वहां पर जल्द से जल्द भर्ती की जाए। साथ में ही विधायक ने ठेकेदार और एजेंसियों के द्वारा से इन कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप भी लगाया।
विधायक ने यह भी कहा कि आने वाली भर्तियों को सरकार अपने स्तर पर मेरिट प्लस बोनस के आधार पर कराया जाए। मांग उठाने पर मेडिकल संविदा निविदाकर्मी प्रदेश महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी बनियाना ने बेरोजगारों की आवाज उठाने वाले सभी विधायकों का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The voice of medical contract tender workers reached the assembly, the hard work of the federation paid off
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voice, medical, contract, tender, workers, reached, assembly, hard, work, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved