दौसा। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिले में खुले कुएं और बोरवैल को ढकने की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रही। दूसरे दिन 73 कुएं और बोरवैल ढके गए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में खुले कुएं, बोरवैल, ट्यूबवैल और पोण्ड से हादसों का खतरा रहता है, इसीलिए प्रशासन ने शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया है। पहले दिन 27 खुले कुएं और बोरवैल ढके गए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सर्वेक्षण कार्य भी जारी है, जिसमें तहसीलदारों द्वारा खातेदारी और सरकारी भूमि का सर्वे किया जा रहा है। आबादी और चारागाह भूमि का सर्वे विकास अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्रों में सर्वे संबंधित आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी करवा रहे हैं। भू-जल विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नलकूप और ट्यूबवैल के सर्वे की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, और कृषि विभाग सुखे पड़े कृषि पोण्ड के सर्वे का कार्य देख रहा है।
दिल्ली पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल को गरमाया : सियासत के केंद्र में राहुल गांधी
सरकार बनने के बाद सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों पर सबसे पहले होगा काम : केजरीवाल
ट्रंप ने रोकी विदेशी मदद, सिर्फ दो देशों को दी छूट, यूक्रेन के लिए बड़ी 'टेंशन'
Daily Horoscope