• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर परिषद ने रात में भी चलाया सफाई अभियान, सभापति ने की पहल,दीपावली पर शहर को बनाया जा रहा स्वच्छ

The Municipal Council also launched a nighttime cleanliness drive, with the Chairperson taking the initiative to clean the city for Diwali - Dausa News in Hindi

लालसोट। धनतेरस से शुरू हुए पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए नगर परिषद लालसोट ने विशेष अभियान चलाया है। शहर में स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने रात के समय भी सफाई कार्य शुरू किया है।

नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने देर रात तक शहर के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और गलियों में फैली गंदगी को हटाकर सफाई अभियान चलाया। रात के सफाई अभियान को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की और इसे दीपावली से पहले शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की अच्छी शुरुआत बताया। नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने बताया कि दिन के समय शहर में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे सफाई कार्य में कठिनाई आती है। ऐसे में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए रात्रीकालीन सफाई अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पूरे दीपोत्सव अवधि के दौरान लगातार चलाया जाएगा, ताकि शहर पूरी तरह स्वच्छ और रोशन नजर आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Municipal Council also launched a nighttime cleanliness drive, with the Chairperson taking the initiative to clean the city for Diwali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalasot, dhanteras, deepotsav, municipal council, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved