• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिमझिम महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह में बही सुर धारा

The flow of music flowed in the Rimjhim Festival and Sneh Milan Ceremony - Dausa News in Hindi

दौसा। सुर संगम संस्था के स्थापना दिवस पर रिमझिम महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह मधुवन होटल में आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पद पर अशोक खेड़ला को चुना गया। एडवोकेट रमेश चंद सैनी ने अध्यक्ष अशोक खेड़ला एवं वर्किंग कमेटी के सदस्य दिलीप शर्मा, कवि कैलाश सुमा, कवि कृष्ण कुमार सैनी एवं कल्पना शर्मा को शपथ ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में गायक दिलीप शर्मा, डॉक्टर सुभाष बिलोनिया, डॉक्टर हनुमान सोनी, डॉक्टर कैलाश वर्मा, आशुतोष शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, कुसुम शर्मा, एडवोकेट जयंत जोशी, सनी शर्मा, कृष्ण कुमार भाटिया, राजेंद्र कुमार बैरवा, मधु बैरवा, बनवारी लाल सैनी, विक्रम सिंह राजावत, सारांश शर्मा, अखिलेश मिश्रा, नरेंद्र सैनी, मनीष शर्मा द्वारा अपनी बेहतरीन गायकी से समा बांध दिया।
कवि धर्मेंद्र कुमार धर्मी, कवि कैलाश सुमा और कवि कृष्ण कुमार सैनी ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाई। राजस्थानी फिल्म अभिनेता रामवीर साहिल को बेहतरीन अभिनय के लिए अतिथियों के द्वारा राजस्थानी फिल्म सम्मान 2024 से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, सुशील कुमार शर्मा गौ सेवक, पूर्व पीएमओ जिला चिकित्सालय डॉ सुभाष बिलोनिया, पार्षद मंजू सीताराम मीणा, पार्षद सियाराम सत्तावन, एडवोकेट रमेश चंद सैनी, डॉ रजनीश शर्मा, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।


सुशील कुमार शर्मा को दौसा गौ रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ऋषभ शर्मा को संस्था द्वारा दौसा सामाजिक सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया गया। सियाराम सत्तावन को दौसा शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। रमेश चंद्र सैनी को दौसा विधि सम्मान से सम्मानित किया गया। मंजू सीताराम मीणा को दौसा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। अभिनेता रामवीर साहिल द्वारा मंच संचालन किया गया।
इस अवसर पर रमेश मनपुरिया, संतोष शर्मा, लोचन प्रकाश शर्मा, अंजनी कुमार, योगेंद्र शर्मा, गजेंद्र कुमार, अजय मेकोर, विनोद सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The flow of music flowed in the Rimjhim Festival and Sneh Milan Ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flow of music, flowed, rimjhim festival, sneh milan ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved