• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट की खबरें यहां पढ़िए...अरावली व मनरेगा के संरक्षण को लेकर 28 दिसंबर को लालसोट में कांग्रेस का पैदल मार्च

The Congress party will hold a foot march in Lalsot on December 28th to raise awareness about the conservation - Dausa News in Hindi

लालसोट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं मनरेगा (MGNREGA) योजना को बचाने के लिए रविवार 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह जन-आंदोलन पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के नेतृत्व में होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांदसेन–लालसोट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पैदल मार्च सुबह 11 बजे संस्कृत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होते हुए मायलां कुआं तक निकलेगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने और गरीबों के रोजगार के अधिकार मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ जन-आवाज़ बुलंद करना है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर रही है तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की दिशा में कदम उठा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
आयोजकों ने लालसोट व चांदसेन ब्लॉक के पीसीसी सदस्य, मंडल व नगर कांग्रेस पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, प्रधान, पार्षद, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा का पूर्व मंत्री ने किया स्वागत

लालसोट। दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा निर्झरना का पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने फूल माला पहनकर अभिनंदन किया इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्यामसुंदर मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
बार एसोसिएशन लालसोट के अधिवक्ताओं का शीतकालीन भ्रमण दल रवाना
लालसोट (दौसा)। बार एसोसिएशन लालसोट के अधिवक्ताओं का शीतकालीन भ्रमण दल शनिवार को हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। सात दिवसीय इस भ्रमण का नेतृत्व बार एसोसिएशन के सचिव ओमप्रकाश सैनी कर रहे हैं।
भ्रमण दल को महाकाली मंदिर, लालसोट से बस द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयपुर राजेश शर्मा (कर्नल) एडवोकेट एवं एडवोकेट गणेश शर्मा ने दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
भ्रमण दल में एडवोकेट संजीव जोशी, प्रकाश डीडवाना, लेखराज, कमलेश सैनी सहित कुल 24 अधिवक्ता शामिल हैं। यह जानकारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गणेश शर्मा खटवा द्वारा दी गई।
शिव महापुराण कथा: माता-पिता साक्षात भगवान का स्वरूप हैं : शास्त्री
लालसोट । उपखंड मुख्यालय पर खोहरापाड़ा में नवयुवक मंडल कंठेश्वर नाथ महादेव समिति के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस कथाचार्य नीरज कृष्ण शास्त्री (ग्वाल बाबा) ने सती चरित्र, कपिल-देवोटी संवाद एवं आदि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा वाचन के दौरान शास्त्री ने माता-पिता की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि माता-पिता साक्षात भगवान का स्वरूप हैं और उनकी सेवा से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने पतिव्रत धर्म का महत्व समझाते हुए कहा कि जैसे पत्नी का अपना धर्म होता है, वैसे ही पति का भी कर्तव्य और धर्म होता है, दोनों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कथाओं के माध्यम से भारत भूमि की महिमा का भी गुणगान किया। कथा आयोजन समिति ने बताया कि सोमवार को शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस उज्जैन के कलाकारों द्वारा आकर्षक व मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर राहुल झालानी,भव्य व्यास,बनवाली लाल व्यास सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।
रामगढ़ पचवारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर, हैट्रिक और तूफानी पारियों से गूंजा मैदान
लालसोट। रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को खेले गए मैचों में गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी और बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में लालगढ़ बनाम अमराबाद मैच खेला गया। अमराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए लालगढ़ ने 5.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। लालगढ़ के महेंद्र ने 2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट झटके और हैट्रिक लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में झेलमपुरा बनाम हमीरपुरा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। झेलमपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाब में हमीरपुरा की टीम 8 ओवर में 80 रन ही बना सकी और 11 रन से हार गई। झेलमपुरा के गोलू सैनी ने 20 गेंदों में 54 रन (6 छक्के, 3 चौके) बनाने के साथ 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
तीसरे मुकाबले में सिंगपुरा बनाम राणवा मैच एकतरफा रहा। सिंगपुरा ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राणवा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 रन ही बना सकी और 61 रन से पराजित हुई। सिंगपुरा के मुखराज मीणा ने 29 गेंदों में 89 रन (10 छक्के, 6 चौके) की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
चौथे मैच में बिडौली बनाम दौलतपुरा (बस्सी) के बीच मुकाबला खेला गया। बिडौली ने 8 ओवर में 132 रन बनाए। दौलतपुरा की टीम 109 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच हार गई। बिडौली के सुरेश ने 20 गेंदों में 59 रन (7 छक्के, 3 चौके) बनाने के साथ 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
पांचवें मुकाबले में झर बनाम गोपालपुरा मैच में झर टीम का दबदबा रहा। झर ने 8 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में गोपालपुरा की टीम 64 रन ही बना सकी और 54 रन से हार गई। झर बस्सी के विकास मीणा ने 20 गेंदों में 64 रन (10 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं आयोजकों ने आगे भी ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Congress party will hold a foot march in Lalsot on December 28th to raise awareness about the conservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress party, lalsot, raise awareness, conservation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved