• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में 34 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, एफएसएल टीम ने लिए साक्ष्य

The body of a 34-year-old man was found hanging from a tree in Lalsot, the FSL team collected evidence. - Dausa News in Hindi

लालसोट। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका हुआ 34 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया, वहीं डीएसपी दिलीप सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक शाहपुरा गांव का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का घर पर अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और वह उसे कमरे में बंद करके घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी भी था। लाल क्लब में किराए के मकान पर रहता था। युवक की शिनाख्त सायनीर निवासी शाहपुरा के रूप में हुई है।
थानाधिकारी ने बताया कि शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्द कर दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामला मर्ग में दर्ज कर लिया गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The body of a 34-year-old man was found hanging from a tree in Lalsot, the FSL team collected evidence.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 34-year-old man, found hanging, lalsot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved