• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जैनाचार्य वसुनन्दी जी के शिष्य जैन संतों का दौसा शहर में हुआ मंगल प्रवेश

The auspicious entry of Jain saints, disciples of Jainacharya Vasunandi ji, took place in Dausa city - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। जैनाचार्य वसुनन्दी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि सर्वानंद, मुनि जिनानंद, मुनि श्रद्धानंद, मुनि पवित्रानंद व मुनि पुण्यानंद महाराज का दौसा शहर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि जैन समाज के महिला-पुरूष-बच्चे ओसवाल पैट्रोल पम्प पर मुनिसंघ की अगुवानी करने पहुंचे। वहां से गाजे बाजे के साथ, नाचते-गात, जयकारे लगाते हुए मुनि संघ को लेकर आदिनाथ मंदिर पहुंचे। मुनिसंघ का जगह-जगह जैन परिवारों ने पाद प्रक्षालन व आरती कर स्वागत किया।

आदिनाथ जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुये मुनि जिनानंद महाराज ने कहा कि-भावों से ही कर्माें का बंध होता है, और भावों से ही मोक्ष का प्रबंध होता है। निर्मल भावों की भूमि पर ही निर्मल पुरुषार्थ का बीज वृक्ष बनकर फलता व फूलता है। उन्होंने कहा कि जल से ही कीचड पैदा होता है एवं जल से ही साफ होता है।
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, प्रेमचंद जैन, ताराचंद जैन, विमल जैन, मनीष जैन, राजेन्द्र जैन, विपिन, विक्की, राहुल सहित जैन समाज के महिला, पुरुष मौजूद थे। प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि मुनिसंघ के सान्निध्य में सोमवार को आदिनाथ जैन मंदिर में अभिषेक, परिमार्जन, शांतिधारा के बाद णमोकर महामंत्र विधान का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The auspicious entry of Jain saints, disciples of Jainacharya Vasunandi ji, took place in Dausa city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa bureau muni sarvanand, muni jinanand, muni shraddhanand, muni pavitranand and muni punyanand maharaj, the most influential disciples of jainacharya vasunandi maharaj, entered dausa city auspiciously, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved