• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैद्जनाथ महादेव मंदिर में रामलीला समिति की वार्षिक मीटिंग संपन्न

The annual meeting of the Ramlila Committee was held at the Baidjnath Mahadev Temple. - Dausa News in Hindi

दौसा। आध्यात्मिक आदर्श रामलीला समिति की सामूहिक गोठ एवं वार्षिक मीटिंग का आयोजन बैद्जनाथ महादेव मंदिर किला सागर में किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कजोड़मल शर्मा ने की। इसमें समिति के चुनाव संपन्न कराए गए। सर्वसम्मति से संरक्षक सुभाष घोसी एवं एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा को चुना गया। अध्यक्ष पद पर पुनः धर्माचार्य डॉक्टर परमेश्वर गंगावत को चुना गया। उपाध्यक्ष अमरेश जाकड़, प्रदीप नागर, महेश आचार्य, सचिव पार्षद आचार्य आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष उमाशंकर गुढा कटला, डायरेक्टर राकेश शर्मा, संयोजक एवं स्टोर कीपर अशोक सिंघा, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, प्रचार मंत्री श्याम बिहारी शर्मा एवं राजाबाबू आकड़ को चुना गया। अध्यक्ष के परामर्श पर मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। इसमें वैद्य महेश चंद्र मिश्र, वैद्य मोहनलाल गौतम, पंडित रूपेश शास्त्री, कजोड़ मल शर्मा एवं मुकेश पाराशर को शामिल किया गया। नवनियुक्त कार्यकारणी का समिति के सभी कलाकारों, सदस्यों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। आगामी रामलीला को और भी भव्य तरीके से मंचित करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The annual meeting of the Ramlila Committee was held at the Baidjnath Mahadev Temple.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annual meeting, ramlila committee, baidjnath mahadev temple, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved