• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने वाले शिक्षक होंगे बर्खास्त : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

Teachers who tarnish the image of the education department will be dismissed: Education Minister Madan Dilawar - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोटरों का खेड़ा में पदस्थापित पंचायत शिक्षक मीठालाल मीणा को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। यह सख्त कदम एक ऐसी घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें शिक्षक मीठालाल मीणा को एक छात्रा के साथ संदिग्ध अवस्था में उनके किराए के कमरे पर ग्रामीणों ने पकड़ा था, जिसके बाद उनकी पिटाई भी की गई। शिक्षा मंत्री के निजी सहायक ने बताया कि इस खबर के प्रसारित होते ही मामले का संज्ञान लिया गया। दिलावर ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक की इस गलत हरकत से पूरे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक और शिक्षार्थी का रिश्ता पवित्र होना चाहिए, ताकि अभिभावक बिना किसी डर या संकोच के अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें। शिक्षा मंत्री का यह निर्देश ऐसे मामलों में विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई करने का संदेश देता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teachers who tarnish the image of the education department will be dismissed: Education Minister Madan Dilawar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teachers, education minister, madan dilawar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved